Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

11 जुलाई, 2026 12:16 PM

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पांचवें टी20 में भारत इज्जत की लड़ाई लड़ेगा। साख बचाने के साथ-साथ भारत की आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में भी नंबर-1 की गद्दी बचाना चाहेगा। अगर आज हारा तो तख्तापलट हो जाएगा। भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट! इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज साउथहैंप्टन में खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया साख बचाने के साथ-साथ आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में भी नंबर-1 का ताज बचाने उतरेगा। लगातार हार का मुंह देखने के चलते भारत पर अब आईसीसी टी20 रैंकिंग में तख्तापलट होने का खतरा मंडरा रहा है। भारत से पिछले चार सालों में कोई टीम इस सिंहासन को नहीं छीन पाई है। मगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारत का टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन बिल्कुल नीचे लगा हुआ है। नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी निराशाजनक प्रदर्शन जारी है।

हार पर हार मिलने से मंडराया खतरा
26 जून को भारत का यूके टूर का आगाज हुआ था। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले भारत की रेटिंग 275 थी। 0-2 से इस सीरीज में बड़ा उलटफेर का शिकार होने के बाद भारत की रेटिंग घटकर 272 रह गई। वहीं इंग्लैंड 262 की रेटिंग के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 260 के साथ तीसरे पायदान पर था।

अब इंग्लैंड दौरे पर हार की हैट्रिक लगाने के बाद भारत की रेटिंग घटकर 269 रह गई है, जबकि इंग्लैंड 267 रेटिंग के साथ भारत के बेहद नजदीक पहुंच गया है।

एक और हार, और भारत से छिन जाएगी राजगद्दी
भारत को अगर पांचवें टी20 में भी हार का सामना करना पड़ता है तो मेजबान टीम उनका सूपड़ा साफ करने के साथ-साथ नंबर-1 का ताज भी छीन लेगी। इंग्लैंड की रेटिंग में डबल इजाफा होगा, उन्हें मैच जीतने के अलावा सीरीज जीतने के भी अंक मिलेंगे। ऐसे में भारत की बादशाहत छिनना तय है।

अगर टीम इंडिया पांचवें टी20 में कुछ कमाल कर पाती है और किसी तरह मैच जीतने में कामयाब रहती है तो भारत इंग्लैंड दौरे पर साख के साथ आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 की पोजिशन भी बचाने में कामयाब रहेगा।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा था, "हमें बताया गया है कि अगर हम अगला गेम जीतते हैं, तो हम वर्ल्ड नंबर 1 पर पहुंच जाएंगे और यह निश्चित रूप से एक ऐसा इनाम है जिस पर हमारी नजर है। इंडिया एक मजबूत टीम है। वे शायद [इस सीरीज़ में] उतने अच्छे नहीं रहे हैं जितने पिछले कुछ सालों में रहे हैं, लेकिन जिस तरह से हमने अपने प्लान को पूरा किया है, उससे हम बहुत खुश हैं।

ईमानदारी से कहूं तो, इंडिया को 4-0 से हराना एक बहुत खास सीरीज जीत होगी, और दुनिया में नंबर 1 पर पहुंचना और भी बेहतर होगा। यही हमारा मुख्य मकसद है: हम वहां जाकर उन्हें फिर से आसानी से हराने की कोशिश करना चाहते हैं। हमें साउथैम्प्टन जाना है, जहाँ तक हो सके कंडीशन को समझने की कोशिश करनी है - और यह कुछ ऐसा है जो हमने इस सीरीज़ में अब तक बहुत अच्छा किया है।"

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई