Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

11 जुलाई, 2026 12:10 PM

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन पर भड़ास निकाली है। उनका कहना है कि यह आईपीएल नहीं है, जहां आप हर गेंद पर छक्का लगा सकते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि टीम इंडिया को जल्द परिस्थितियों में ढलना होगा। ‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया 5 मैच की टी20 सीरीज पहले ही 0-3 से गंवा चुकी है। आज यानी शनिवार, 11 जुलाई को सीरीज का आखिरी मुकाबला साउथहैंप्टन में खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया इज्जत बचाने उतरेगी। अगर आखिरी टी20 में भी भारत को हार का सामना करना पड़ता है तो सीरीज में तो उनका सूपड़ा साफ होगा ही, साथ ही आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 का ताज भी छिन जाएगा। ऐसे में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन पर अपनी भड़ास निकाली है।

उन्होंने कहा, "इंग्लैंड बिल्कुल अलग है। यह IPL में खेलने जैसा नहीं है। भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले, उतना अच्छा है। IPL में, जब आप खेलते हैं, तो आप लगभग हर गेंद को पार्क के बाहर मारने की कोशिश करते हैं। लेकिन यहां ऐसा नहीं होता क्योंकि गेंद स्विंग करती है, हालात अलग होते हैं, और विकेट में बाउंस होता है।"

अज़हरुद्दीन ने आगे कहा, “इंग्लैंड के बॉलर्स ने सच में समझ लिया है कि हर बैट्समैन को कैसे बॉलिंग करनी है। हमें सच में बहुत मेहनत करनी होगी। यह बहुत अच्छा परफॉर्मेंस नहीं है, लेकिन मुझे यकीन है कि वे सीखेंगे। आयरलैंड के खिलाफ दो हार और फिर लगातार तीन हार। यह भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत नहीं है। मुझे उम्मीद है कि वे बहुत जल्दी सीखेंगे और कम से कम अगले गेम में कुछ गर्व दिखाएंगे।”

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5वां टी20 भारतीय समयानुसार 7 बजे शुरू होगा। भारतीय फैंस इस मैच का मजा जियोहॉटस्टा और सोनलिव दोनों पर उठा सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई