Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

'..पहले तो मुझे लगा कि कोई स्कैम है', आर माधवन को सड़क पर मिला था पहला एक्टिंग ऑफर

12 जुलाई, 2026 11:39 AM

एक तरफ जहां ज्यादातर बॉलीवुड एक्टर्स के स्ट्रगल की कहानियां हमें सोचने पर मजबूर कर देती हैं, वहीं कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जिनकी दास्तां थोड़ी अलग है। एक ऐसा ही नाम है लीजेंडरी एक्टर आर माधवन का। माधवन खुद अपने एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उन्होंने महज 12वीं क्लास में यह सोच लिया था कि किस तरह उन्हें न सिर्फ रईस बनना है बल्कि बहुत ज्यादा नाम भी कमाना है। माधवन को कुछ चीजों में महारथ हासिल करना था और बाकी चीजों में वह थोड़ा-थोड़ा सभी कुछ करना चाहते थे। कहना होगा कि उन्हें इस बात का पूरा फायदा भी मिला।

नोटबुक में आज भी लिखा है यह सपना
मशहूर भारतीय लेखक चेतन भगत के साथ बातचीत में आर माधवन ने बताया, "मैंने अपने सपनों की लिस्ट बनाई तो लिखा कि मुझे कनाडा से 12वीं पास करके हर चीज थोड़ी-थोड़ी सीखनी है और कुछ चीजों में मास्टर होना है। मैंने यह सब 17 साल की उम्र में सोचा था। यह सब अभी भी मेरी नोटबुक में लिखा हुआ है। मैं एक अमीर और मशहूर एक्टर बनना चाहता था, और सभी चीजें थोड़ी-थोड़ी जानना चाहता था जबकि कुछ चीजों में महारथ पाना चाहता था। ये वो शब्द हैं जो हूबहू मैंने अपनी नोटबुक में लिखे थे।

"...लोगों को लगे कि आप पागल हैं"
तो इस तरह बड़ा बनना हमेशा से आर माधवन का वो सपना था जिसे लेकर वह समझौता नहीं करना चाहते थे। वह मानते हैं कि ज्यादातर लोग खुद पर पाबंदियां लगा देते हैं, यह सोचकर कि उनके सपने असंभव जैसे हैं।" आर माधवन ने चेतन भगत के साथ बातचीत में कहा- सपने देखने की कोई सीमा नहीं होती है, और आपको कभी खुद को रोकना नहीं चाहिए। मैं हमेशा कहता हूं, "बेवकूफ बने रहो। असंभव सपने देखो। ऐसे सपने जिन्हें सुनकर लोगों को लगे कि आप पागल हैं, बड़े सपने देखना जरूरी है।" माधवन ने कहा- मैंने कभी यह कल्पना नहीं की थी, कि एक दिन अमिताभ बच्चन मुझे मेरे जन्मदिन पर विश करेंगे।

एक्टिंग का ऑफर मिला तो लगा स्कैम है
दिलचस्प बात यह है कि बावजूद इसके कि माधवन ने बचपन में ही बड़ा एक्टर बनने का सपना देखा था, वह इस बारे में उतनी शिद्दत से कोशिश नहीं कर रहे थे। फिर एक दिन कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में कहा जा सकता है कि शायद उनकी तकदीर ने ही उन्हें ढूंढ लिया। आर माधवन ने बताया, “मेरा इरादा एक्टर बनने का नहीं था। मुझे पता ही नहीं था कि एक दिन मैं एक्टर बन जाऊंगा। मैं मुंबई में टेक कम्युनिकेशन्स और पब्लिक स्पीकिंग सिखाने आया था। तब मेरी तनख्वाह 70 से 80 हजार रुपये के बीच थी। उन दिनों यह बहुत बड़ी रकम हुआ करती थी और मैं यह पूरे पैसे उड़ा दिया करता था। तभी मुझे सड़क पर एक शख्स मिला जिसने पूछा- क्या तुम एक्टिंग करना चाहते हो? पहले तो मुझे लगा कि यह कोई स्कैम है। लेकिन फिर इसी तरह मैं एक्टिंग की दुनिया में आया।”

कहां से की थी शुरुआत, आज कहां पहुंचे
उन्होंने बताया- यह बहुत बड़ी बात है। वह एक लीजेंड हैं। आप जरा मेरी जर्नी देखिए। एक वक्त था जब मैं जमशेदपुर में रह रहा था और फिल्में देखा करता था, फिर वह वक्त आया जब मैं आपके सामने खड़ा हूं, फिल्में कर रहा हूं। मैंने यह सब पाना चाहा था और मैं जानता था कि एक दिन यह सब होगा। सपने देखने से कभी डरना नहीं चाहिए। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभी 3 बड़ी फिल्में आर माधवन की अपकमिंग मूवीज की कतार में है। इनमें से सबसे पहले बॉक्स ऑफिस पर GDN और फिर Adhirshtasaali और सर्किल रिलीज होंगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक