पेरिस ओलंपिक 2024 : वेटलिफ्टिंग में भी भारत के हाथ निराशा ही लगी है । स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू मेडल की रेस से बाहर हो गई हैं और क्लीन एंड जर्क के अपने तीसरे और आखिरी प्रयास में 114 किलोग्राम वजन नहीं उठा सकीं । महिला वेटलिफ्टिंग में चीन लिफ्टर जीहुई ने गोल्ड मेडल जीता, वहीं रोमानिया की लिफ्टर मेहेला वेलेंतीना दूसरे स्थान पर रहीं और सिल्वर मेडल जीता। जबकि थाईलैंड के लिफ्टर सुरोधना खामबाओ को ब्रॉन्ज मेडल मिला।