Paris Olympic 2024: भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक में दुनिय के नंबर 3 जोनाथन क्रिस्टी के खिलाफ अपना मैच जीत गए हैं। लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया के जोनाथन को 2-0 से हराया दिया है। मैच के दौरान दोनों के बीच कांटेदार टक्कर देखने को मिली। लक्ष्य सेन ने अपना पहला सेट 21-18 से जीता। इस सेट को जीतने में लक्ष्य सेन को 28 मिनट का समय लगा।
बता दें कि लक्ष्य सेन अपना पहला ओलंपिक खेल रहे हैं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के अपने पहले मुकाबले में केविन कोर्डन को हराया था। हालांकि ग्वाटेमाला का खिलाड़ी चोट के कारण ओलंपिक से हट गया। इसके बाद उनके सभी नतीजों को डिलीट कर दिया गया, जिसके चलते लक्ष्य सेन की पहली जीत बेकार हो गई।