Sunday, July 12, 2026
BREAKING
कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया हेयर स्टाइलिंग के शौक में बालों को न करें खराब, इन टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल पड़ सकता है भारी तनाव, गैस और सूजन से बढ़ता है माइग्रेन, जानें अजवाइन कैसे करता है असर ‘ये हैं मेरा मैन है!’, 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने कर ली सगाई, LIVE कॉन्सर्ट में फैंस को मिलवाया मंगेतर से Alpha Box Office Day 9: शनिवार को 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'धमाल 4' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़ Dhamaal 4: दूसरे ही दिन 60% बढ़ गई कमाई, जानिए कितना हुआ अभी तक का कलेक्शन जोक्स जिन्हें सुनाने के बाद स्टेज के पीछे जाकर रोते हैं कॉमेडियन राजीव ठाकुर 'वो प्यार तेरे से ही करती है', सुनीता को लेने आए गोविंदा से बोलीं फराह- उसे अटेंशन चाहिए '..पहले तो मुझे लगा कि कोई स्कैम है', आर माधवन को सड़क पर मिला था पहला एक्टिंग ऑफर सतलुज की गैर-कानूनी स्क्रीनिंग्स के खिलाफ उठी आवाज, हाई कोर्ट में याचिका दायर

खेल

Hockey: सेमीफाइनल से पहले भारत को बड़ा झटका, इस स्टार डिफेंडर पर लगा एक मैच का बैन

05 अगस्त, 2024 12:34 PM

पेरिस ओलंकिप 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में भारत की टक्कर 6 अगस्त को जर्मनी से होनी है। अगर भारत इस मैच को जीत जाता है तो सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा और फाइनल में गोल्ड के लिए खेलना होगा। लेकिन इस मैच से पहले भारतीय हॉकी टीम को तगड़ा झटका लगा है। भारत के स्टार डिफेंडर अमित रोहिदास पर एक मैच का बैन लगा दिया गया है। उनपर यह बैन इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने लगाया है।

बता दें कि ब्रिटेर के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान रोहिदास को रेड कार्ड दिया गया था। उन्हें यह रेड कार्ड मैच के दूसरे क्वार्टर में मिला था। इसके चलते भारत को करीब 42 मिनट तक 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा। दरअसल मैच के दौरान रोहिदास की स्टिक से एक विरोधी खिलाड़ी को चोट लग गई थी, जिसके चलते उन्हें रेड कार्ड दिया गया था। हालांकि भारत इस मैच को 1-1 से बराबर रखने में सफल रहा और फिर मैच का फैसला शूटआउट से हुआ। शूटआउट में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की। लेकिन अब सेमीफाइनल मैच से पहले रोहिदास पर उनकी उस गलती के चलते एक मैच का बैन लगा दिया गया है।

एफआईएच ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ‘अमित रोहिदास को एफआईएच आचार संहिता के उल्लंघन के लिए एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है, जो 4 अगस्त को भारत बनाम ग्रेट ब्रिटेन मैच के दौरान हुआ था। निलंबन मैच नंबर 35 को प्रभावित करता है, जिसमें अमित रोहिदास भाग नहीं लेंगे और भारत केवल 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड के साथ खेलेगा।’ हालांकि हॉकी इंडिया ने रोहिदास के निलंबन के खिलाफ पहले ही अपील दायर कर दी है जिस पर एफआईएच की एक जूरी फैसला लेगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान