Sunday, July 12, 2026
BREAKING
कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया हेयर स्टाइलिंग के शौक में बालों को न करें खराब, इन टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल पड़ सकता है भारी तनाव, गैस और सूजन से बढ़ता है माइग्रेन, जानें अजवाइन कैसे करता है असर ‘ये हैं मेरा मैन है!’, 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने कर ली सगाई, LIVE कॉन्सर्ट में फैंस को मिलवाया मंगेतर से Alpha Box Office Day 9: शनिवार को 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'धमाल 4' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़ Dhamaal 4: दूसरे ही दिन 60% बढ़ गई कमाई, जानिए कितना हुआ अभी तक का कलेक्शन जोक्स जिन्हें सुनाने के बाद स्टेज के पीछे जाकर रोते हैं कॉमेडियन राजीव ठाकुर 'वो प्यार तेरे से ही करती है', सुनीता को लेने आए गोविंदा से बोलीं फराह- उसे अटेंशन चाहिए '..पहले तो मुझे लगा कि कोई स्कैम है', आर माधवन को सड़क पर मिला था पहला एक्टिंग ऑफर सतलुज की गैर-कानूनी स्क्रीनिंग्स के खिलाफ उठी आवाज, हाई कोर्ट में याचिका दायर

खेल

Cricket : भारत-श्रीलंका में दूसरा वनडे आज, मुकाबला दोपहर बाद 2:30 बजे से

04 अगस्त, 2024 11:42 AM

कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टाई रहा। माना जा रहा है कि दूसरे वनडे में भारत की प्लेइंग 11 बदल सकती है। सीरीज का दूसरा वनडे रविवार को खेला जाएगा। पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी भी चर्चा का विषय बनी थी। एक समय श्रीलंका का स्कोर 101/5 था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन ने उन्हें 230 तक पहुंचा दिया। मोहम्मद सिराज को पावरप्ले में एक सफलता मिली, लेकिन पहले दस ओवर के बाद वह कुछ प्रभाव नहीं छोड़ पाए।

इस मुकाबले में अर्शदीप को दो विकेट मिले, जो उन्होंने 40वें ओवर के बाद लिए। आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए फायदेमंद साबित हुई। कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर की मौजूदगी के बावजूद भारत को एक स्पिनर की कमी खली। शिवम दुबे को चार ओवर गेंदबाजी करनी पड़ी। वहीं, एक समय ऐसा आया, जब शुभमन गिल को भी गेंद सौंपी गई। माना जा रहा है कि दूसरे वनडे में रोहित अपने स्पिन अटैक को मजबूत करने के लिए रियान पराग को टीम में शामिल कर सकते हैं। अगर उन्हें इस सीरीज मुकाबले में मौका मिलता है, तो वह वनडे प्रारूप में डेब्यू करेंगे। वहीं, केएल राहुल की मौजूदगी में पंत को मौका मिलना मुश्किल है। पहले मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ने 31 रन की पारी खेली थी।

भारत— शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रियान पराग, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका— चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालागे, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान