Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

Chandigarh वालों हो जाओ खुश! अब Traffic Jam से मिलेगा छुटकारा.. कैसे? जानिए इस ख़बर में

27 जुलाई, 2025 04:27 PM

चंडीगढ़ : जो इंतज़ार सालों से था, वह अब खत्म होने जा रहा है। चंडीगढ़ के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शहर के सबसे व्यस्त ट्रैफिक प्वाइंट्स में शामिल ट्रिब्यून चौक पर अब जाम में फंसना बीते दिनों की बात होगी। केंद्र सरकार ने ट्रिब्यून चौक फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को आखिरकार मंजूरी दे दी है, जिसके बाद यहां 6 लेन का आधुनिक फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

इस परियोजना के लिए केंद्र ने 240 करोड़ रुपये के संशोधित बजट को हरी झंडी दे दी है। फ्लाईओवर की कुल लंबाई 1.6 किलोमीटर होगी और इसके पूरा होते ही रोज़ाना के ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

रोजाना के जाम से मिलेगा छुटकारा

ट्रिब्यून चौक न केवल चंडीगढ़ का बल्कि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी एक अहम जंक्शन है। सुबह और शाम यहां लगने वाला ट्रैफिक जाम अब सामान्य बात बन चुकी है। एम्बुलेंस, स्कूल बसों और ऑफिस जाने वालों को हर दिन परेशानी झेलनी पड़ती है। इस फ्लाईओवर से न सिर्फ लोकल ट्रैफिक को राहत मिलेगी, बल्कि मोहाली, पंचकूला, अंबाला जैसे शहरों से आने-जाने वालों के लिए भी सफर आसान होगा।

सालों से अटका था प्रोजेक्ट, अब मिली रफ्तार

इस प्रोजेक्ट की योजना 2016 में बनाई गई थी, लेकिन पर्यावरणीय मंजूरी और कोर्ट की रोक की वजह से यह सालों तक अटका रहा। ट्रिब्यून चौक के आसपास पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी, जिससे निर्माण शुरू नहीं हो सका। मई 2024 में अदालत द्वारा रोक हटाए जाने के बाद, प्रशासन ने फाइल फिर से खंगाली और काम को तेज़ी दी।

सांसद मनीष तिवारी की चिट्ठी बनी टर्निंग पॉइंट

27 फरवरी 2025 को चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर फ्लाईओवर की मंजूरी की मांग की थी। इसके बाद मार्च में प्रशासन ने संशोधित बजट के साथ प्रस्ताव केंद्र को भेजा, जिसे जुलाई 2025 में औपचारिक मंजूरी मिल गई।

कब से शुरू होगा निर्माण?

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। संभावना है कि यह फ्लाईओवर अगले 18 से 24 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। निर्माण के दौरान ट्रैफिक के डायवर्जन के लिए खास योजना तैयार की जा रही है, ताकि लोगों को कम से कम दिक्कत हो।

सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं, पूरे रीजन को फायदा

यह फ्लाईओवर सिर्फ चंडीगढ़ के लिए नहीं, बल्कि पूरे ट्राई-सिटी एरिया (मोहाली, पंचकूला और चंडीगढ़) के लोगों के लिए राहत लेकर आएगा। साथ ही दिल्ली, अंबाला और शिमला जैसे बड़े शहरों से कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। आने वाले समय में यह प्रोजेक्ट पर्यटन और बिज़नेस को भी बढ़ावा देगा।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका