Monday, July 06, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

2025 LVMH प्राइज़ की एंबेसडर और ज्यूरी मेंबर बनीं दीपिका पादुकोण

03 सितंबर, 2025 08:27 PM

दीपिका पादुकोण आज भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी सुपरस्टार मानी जाती हैं। उनकी फिल्मों की लिस्ट खुद ही उनकी कामयाबी और ग्लोबल अपील की गवाही देती है। करियर में लगातार ब्लॉकबस्टर और हज़ार-हज़ार करोड़ की कमाई करने वाली फिल्मों के साथ, दीपिका ने साबित कर दिया है कि वो सचमुच भारतीय सिनेमा का ग्लोबल चेहरा बन चुकी हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने योगदान की वजह उन्हें एक बदलाव लाने वाली पर्सनेलिटी के रूप में जाना जाता है। दीपिका सिर्फ अपनी ऑन स्क्रीन सफलता से ही नहीं, बल्कि फैशन और लग्ज़री की दुनिया में भी भारत की पहचान को नया आयाम दे चुकी हैं। उन्होंने कई ग्लोबल ब्रांड्स के लिए भारत के दरवाज़े खोले हैं और आज वे दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल नामों की ब्रांड एंबेसडर हैं। इस तरह से ग्लोबल प्लेटफ़ॉर्म्स पर दीपिका भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

2022 में दीपिका पादुकोण ने ग्लोबल लग्ज़री फैशन हाउसेस जैसे लुई वीटॉन और कार्टियर द्वारा साइन किए जाने पर इतिहास रच दिया था। दीपिका इस तरह से देश की पहली भारतीय बनीं जिन्हें साइन किया, जिससे दूसरे इंडियन स्टार्स को भी आने वाले सालों में इस ट्रेंड में शामिल होने का मौका मिला। अब, दीपिका ने अपने अनोखे सफर में एक और उपलब्धि जोड़ा है। उन्हें 2025 LVMH प्राइज़ के फाइनल के लिए लुई वीटॉन की एंबेसडर और ज्यूरी मेंबर घोषित किया गया है, और इस तरह से वह इस प्लेटफॉर्म पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। दीपिका पिछले साल, नैटली पोर्टमैन 2024 LVMH प्राइज़ फॉर यंग फैशन डिज़ाइनर्स की स्पेशल ज्यूरी में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने स्वीडिश डिज़ाइनर एलेन होडकवा लार्सन को मेन प्राइज़ प्रेजेंट किया था।

ब्रांड ने इसका ऐलान करते हुए लिखा है,“★ दीपिका पादुकोण फॉर लुई वीटॉन: 2025 LVMH प्राइज़ ज्यूरी मेंबर ★⁣ हमें यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि आइकॉनिक दीपिका पादुकोण इस साल के LVMH प्राइज़ फाइनल की ज्यूरी मेंबर के रूप में शामिल हुई हैं। अपनी दीवाना कर देने वाली परफॉर्मेंस और ग्लोबल प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली दीपिका दुनिया भर के दर्शकों को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर प्रेरित करती हैं।”

https://www.instagram.com/p/DOGVykECAGa/?igsh=MWNzN285dDdva2Izag%3D%3D

फिल्मों की बात करें तो, दीपिका पादुकोण के पास आने वाले समय में कई जबरदस्त प्रोजेक्ट्स हैं। वह डायरेक्टर एटली के साथ फिल्म AA22XA6 में काम करने जा रही हैं, जिसमें उनका ऑपोजिट अल्लू अर्जुन नजर आएंगे। इस तरह ये भारतीय सिनेमा की सबसे बड़े कोलैबोरेश में से एक मानी जा रही है। उनके पास अपनी ब्लॉकबस्टर हिट ब्लॉकबस्टर कल्कि 2898 AD का सबसे ज्यादा इंतेज़ार किया जाने वाला सीक्वल भी है, जिसमें वो प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं। फैंस बेसब्री से दीपिका का सिल्वर स्क्रीन पर जादू देखने के लिए तैयार हैं। वहीं, दूसरी तरफ वह ग्लोबल ब्रांड्स के साथ फैशन की दुनिया में अपना जादू बिखेर रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार