Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, मरने वालों का आंकड़ा 2000 के पार, पीड़ितों के लिए भारत बना मसीहा

04 सितंबर, 2025 07:22 PM

अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह फिर से भूकंप आया।  नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक इसकी तीव्रता 4.8 रही और यह 135 किलोमीटर की गहराई में आया । इससे पहले बुधवार देर रात भी  4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। यह सिर्फ 10 किलोमीटर की गहराई  पर था, इसलिए झटके ज्यादा खतरनाक साबित हुए। shallow (सतही) भूकंप आमतौर पर ज्यादा नुकसान करते हैं क्योंकि इनके झटके सीधे सतह तक पहुंच जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सतही (शैलो) भूकंप गहरे भूकंपों की तुलना में अधिक खतरनाक होते हैं, क्योंकि इनके झटके सतह तक तेजी से पहुँचते हैं और ज़्यादा तबाही मचाते हैं।

भूकंप में मरने वालों को आंकड़ा  अब 2000 के पार हो चुका है लेकिन सरकारी आंकड़े कुछ और ही बताए जा रहे हैं। इससे पहले  कुनर प्रांत में पहले आए 6.0 तीव्रता वाले भूकंप में 1400 से अधिक लोग मारे गए व  3,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अधिकांश प्रभावित लोग ग्रामीण इलाके में रहते हैं, जहां मकान कच्ची ईंट और लकड़ी के बने थे।मृतकों और घायल लोगों की संख्या बढ़ने के बीच बचाव दल लगातार जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। प्रभावित इलाके में घर ढह गए हैं और सड़कें भूस्खलन के कारण बंद हो गई हैं, जिससे राहत कार्य में कठिनाई आ रही है।इसके कुछ  समय बाद ही पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में  फिर  भूकंप  के झटके महसूस किए गए  जिसकी तीव्रता 5.2 मापी गई है। यह झटके उस भूकंप के ठीक बाद आए, जिसने रविवार रात को क्षेत्र को हिला दिया था और 1,400 से अधिक लोगों की मौत हो गई । 

भूकंप से सबसे ज़्यादा प्रभावित  कुनार और नंगरहार प्रांतों में हालात बेहद गंभीर हैं। विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने प्रभावित इलाकों में आपात राहत भेजी है। शुरुआती मदद में खाद्य सामग्री और हाई-एनर्जी बिस्किट भेजे गए हैं। जल्द ही और सहायता व कर्मियों को ले जाने वाली उड़ानें रवाना की जाएंगी। डब्ल्यूएफपी के क्षेत्रीय निदेशक हेराल्ड मानहार्ट  ने हालात का वर्णन करते हुए कहा,“घर मलबे में बदल गए हैं, सड़कें टूट चुकी हैं, जगह-जगह भूस्खलन है और दुख की बात है कि कई जिंदगियां चली गईं।”उन्होंने बताया कि राहत टीमों के सामने टूटी सड़कें, दुर्गम इलाका और आफ्टरशॉक्स बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

 भारत ने भेजी मदद
 भारत ने अफगानिस्तान को राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर  ने एक्स पर जानकारी दी कि भारतीय सहायता काबुल पहुँच चुकी है। भारत की ओर से  21 टन राहत सामग्री  भेजी गई है, जिसमें ब्लैंकेट, तंबू, हाइजीन किट, पानी स्टोरेज टैंक, जनरेटर, रसोई के बर्तन, पोर्टेबल वॉटर प्यूरीफायर, स्लीपिंग बैग, दवाइयाँ, व्हीलचेयर, सैनिटाइज़र, वाटर प्यूरीफिकेशन टैबलेट्स, ओआरएस और मेडिकल उपकरण  शामिल हैं । जयशंकर ने लिखा-“भारतीय भूकंप सहायता आज हवाई मार्ग से काबुल पहुँची। ज़रूरत की तमाम चीज़ें तुरंत भेजी गई हैं।”  कुल मिलाकर, बार-बार आ रहे भूकंप और हालिया बाढ़ के कारण अफगानिस्तान का मानवीय संकट और गहरा गया है। राहत एजेंसियाँ और अंतरराष्ट्रीय मदद ज़मीन पर तेजी से काम कर रही हैं, लेकिन चुनौतियाँ अब भी बड़ी हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित