Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

मनोरंजन

KGF और सलार से भी बड़ी होगी NTR Neel

30 अगस्त, 2025 09:15 PM

NTR Neel: सुपरस्टार NTR इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने कई तरह की भूमिका निभाते हुए बहुत सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनमें एक्टिंग और ज़बरदस्त स्क्रीन प्रेज़ेन्स साफ नजर आता है। फिल्मों में उनका करिश्मा, एक्टिंग स्किल से लेकर बेहद आसानी से किए गए डांस मूव्स उन्हें सबसे बेहतरीन स्टार्स बनाते हैं। इसी वजह से हर बड़ा फिल्म मेकर उनके साथ हाथ मिलाना चाहता है। NTR का सबसे ज्यादा इंतेजार किया जाने वाला बॉलीवुड डेब्यू वॉर 2 बेहद सफल रहा, जिसके बाद अब सबकी निगाहें उनके अगले प्रोजेक्ट पर है। इस बार वह KGF और सलार जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले जाने-माने डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ काम कर रहे हैं।फिलहाल इस फिल्म का टाइटल NTR Neel बताया जा रहा है। शुरुआत से ही यह फिल्म काफी चर्चा में है और इसे डायरेक्टर के अब तक सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है।

NTR Neel:
फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, “प्रशांत नील की अगली फिल्म NTR के साथ उनकी अब तक की सबसे बड़ी और सबसे खास फिल्म होगी। यह KGF और Salaar जैसी पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर्स से भी बड़ी है। यह वही फिल्म है जिसका सपना उन्होंने शुरुआत से देखा था।” सूत्र ने आगे कहा, “नील को लगता है कि अब सही समय है, क्योंकि अब उनके सामने बजट की कोई रुकावट नहीं है और उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर NTR को लीड रोल के लिए साथ जोड़ लिया है। प्रशांत नील फिल्म की मेकिंग से बेहद खुश हैं और कहते हैं कि यह उनकी उम्मीदों से भी ज़्यादा बेहतरीन निकल रही है।”


NTR Neel का ग्रैंड थिएटर रिलीज 25 जून 2026 को होने वाला था। पहले इसका फर्स्ट-लुक NTR के बर्थडे पर लाने का प्लान था, लेकिन उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म वॉर 2 की वजह से प्लान में बदलाव किया गया। कहना होगा कि सबसे ज्यादा इंतेज़ार किया जाने वाला यह तेलुगु प्रोजेक्ट दो बड़े पावरहाउस के हाथ मिलाने के साथ बड़ा धमाल मचाने वाला है।

NTR के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ एक पौराणिक ड्रामा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में NTR भगवान कार्तिकेय का रोल निभाएंगे, जिन्हें मुरुगन के नाम से भी जाना जाता है। यह बड़ी फिल्म NTR के शानदार करियर में एक और बड़ा माइलस्टोन बनने वाली है।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास