Saturday, June 27, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

राजनीति

भूटान के संसदीय शिष्टमंडल ने राष्ट्रपति से भेंट की

08 फ़रवरी, 2023 10:54 AM

नयी दिल्ली : भूटान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वांगचुक नामग्याल के नेतृत्व में एक संसदीय शिष्टमंडल ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। राष्ट्रपति ने शिष्टमंडल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम भारत और भूटान के बीच बहुमुखी और अद्वितीय मित्रता को काफी महत्व देते हैं। भारत की सरकार भूटान के लोगों की आकांक्षाओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप भूटान के साथ द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति ने कहा कि भूटान की शाही सरकार की सहायता करने के लिए भारत, भूटान के साथ द्विपक्षीय सहयोग के नए रास्ते खोल रहा है। इनमें अंतरिक्ष सहयोग, स्मार्ट कृषि, युवा एवं खेल, स्टार्ट-अप्स, नवीकरणीय ऊर्जा और डिजिटल विकास शामिल है।

राष्ट्रपति ने कहा कि इस साल भूटान अविकसित देशों के समूह से बाहर निकल जाएगा और 2034 तक उच्च आय वाली अर्थव्यवस्था बनने की राह पर होगा। उन्होंने कहा कि इस रास्ते पर आगे बढ़ते हुए भूटान को भारत के रूप में हमेशा एक विश्वसनीय मित्र का साथ मिलेगा।

इससे पहले 13 सदस्यीय शिष्टमंडल ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने "बहुआयामी और अद्वितीय" द्विपक्षीय दोस्ती और दोनों पक्षों के बीच मजबूत आर्थिक सहयोग पर चर्चा की।
विदेश मंत्री ने एक ट्वीट में कहा “आज भूटान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वांगचुक नामग्याल और उनके 13 सदस्यीय संसदीय शिष्टमंडल के साथ बातचीत करके खुशी हुई। “हमारी बहुआयामी और अनूठी मित्रता, विशेष रूप से चल रहे सुधार, मजबूत आर्थिक सहयोग और युवाओं की प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय ने पोस्ट किया, "खुशी है कि शिष्टमंडल को पिछले आठ वर्षों में भारत में बड़े बदलावों को देखने का अवसर मिला। भूटानी शिष्टमंडल ने सोमवार को उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की थी।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब