Monday, March 23, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

राजनीति

बीबीसी परिसरों पर इनकम टैक्स सर्वेक्षण आलोचना के प्रति असहिष्णुता का स्पष्ट संकेत : नीतीश

17 फ़रवरी, 2023 04:55 PM

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के परिसरों पर आयकर विभाग के सर्वेक्षण नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना के प्रति असहिष्णुता के स्पष्ट संकेत हैं। पटना में आयोजित एक समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीबीसी के कार्यालयों पर आयकर विभाग की कार्रवाई से जुड़े एक सवाल पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शीर्ष नेता ने कहा, ‘‘बीबीसी पर हुई कार्रवाई से समझ लीजिए कि उन लोगों की इच्छा क्या है, यह बहुत स्पष्ट है। उन लोगों के खिलाफ कोई भी बोलेगा तो कार्रवाई होगी। मैं समाधान यात्रा पर था, इसलिए इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है।' पत्रकारों के अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘‘हमारे खिलाफ जिसको जो बोलना है और जो कहना है कहते रहें। हम रात-दिन लोगों की सेवा करने और काम करने में लगे रहते हैं। हम सबके हित में लगातार काम करते रहते हैं। किसी के हमारे खिलाफ बोलने से हमको कोई फर्क नहीं पड़ता है। जनता मालिक है। जनता सब देख रही है कि कौन क्या कर रहा है।' उन्होंने कहा, ‘‘पहले जो काम करते थे उनकी मीडिया में चर्चा होती थी, लेकिन आजकल जो लोग बोलते हैं उन्हीं की मीडिया में ज्यादा चर्चा होती है।' संसद में गौतम अडाणी मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की मांग से संबंधित प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं कोई घटना घटती है तो सांसदों को अपनी बातों को रखने का अधिकार है। जब हम भी विपक्ष में थे तब भी उस समय की सरकार हमारी बातें सुनती थी। उन्होंने कहा, ‘श्रद्धेय अटल जी की सरकार में हम मंत्री थे तब वह भी विरोधियों की भी बात सुनते थे।'

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

सर्दी और कोहरे की वजह से उड़ानें लेट न हों, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की तैयारियों की समीक्षा

सर्दी और कोहरे की वजह से उड़ानें लेट न हों, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की तैयारियों की समीक्षा

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक

उत्तराखंड रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी की जनता से अपील, 'विकास यात्रा में सहभागी बनें'

उत्तराखंड रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी की जनता से अपील, 'विकास यात्रा में सहभागी बनें'