Monday, March 23, 2026
BREAKING
पंजाब की आप सरकार का ईमानदारी का नकाब उतर चुका- सीएम नायब सिंह सैनी अप्रैल से जेजेपी के सभी विश्वविद्यालय और मई से एक हजार गांवों के दौरे के कार्यक्रम शुरू – दिग्विजय चौटाला सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार - सीएम नायब सिंह सैनी शहीदों के बलिदान से ही सुरक्षित है देश की आजादीः आरती सिंह राव रुपए की गिरावट से उजागर हुई आर्थिक कुप्रबंधन की सच्चाई : कुमारी सैलजा हिमाचल सरकार के रेस्ट हाउसों में कैटरिंग सेवाओं को आउटसोर्स करने की तैयारी: मुख्यमंत्री CM सुक्खू के मीडिया सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाले तीन आरोपी भट्टाकुफर से गिरफ्तार हिमाचल प्रदेश का बजट निराशाजनक, जनविरोधी: इंदु गोस्वामी प्रदेश के हर घर-खेत तक पहुंचेगा पानी, डिप्टी सीएम का ऐलान, प्रदेश में 10 हजार जल योजनाएं जारी 36 वर्षों बाद मिले स्कूल के साथी, छात्र जीवन की यादें ताजा की

राजनीति

बिहार में 261885.40 करोड़ का बजट पेश, शिक्षा क्षेत्र के लिए सबसे अधिक 40450.91 करोड़

01 मार्च, 2023 09:20 AM

पटना : बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने न्याय के साथ विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य क्षेत्रों पर जोर देते हुए आज राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए दो लाख 61 हजार 885.40 करोड़ रुपये का बजट पेश किया ।
श्री चौधरी ने विधानमंडल के दोनों सदनों में मंगलवार को बजट पेश करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार सरकार न्याय के साथ विकास के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और बजट भी उसी भावना से तैयार किया गया है । बजट में शिक्षा, सड़क, ऊर्जा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और समाज कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 का कुल व्यय बजट अनुमान 261885.40 करोड़ रुपए है जो वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट अनुमान 237691.19 करोड़ रुपए से 24194.21 करोड़ रुपए अधिक है ।
वित्त मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय का बजट अनुमान 161855.67 करोड़ रूपए है जो वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट अनुमान 137460.94 करोड़ों रुपए से 24394.72 करोड़ अधिक है । उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 का वार्षिक स्कीम का कुल बजट अनुमान एक लाख करोड़ों रुपए है जो वित्तीय वर्ष 2022- 23 के बजट अनुमान के बराबर है ।
श्री चौधरी ने बताया कि सुशासन के कार्यक्रम 2020-2025 के तहत आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय - दो के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभिन्न विभागों के लिए कुल बजट प्रावधान पांच हजार करोड़ रुपए का किया गया है । उन्होंने बताया कि इस बार के बजट में भी शिक्षा क्षेत्र के लिए सबसे अधिक 39191.87 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है।वित्त मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में एक लाख करोड़ों रुपए के वार्षिक स्कीम उद्व्यय में शिक्षा क्षेत्र के लिए सर्वाधिक योजना उद्व्यय 22200.35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जो कुल योजना उद्व्यय का 22.2 प्रतिशत है । इसी तरह ग्रामीण विकास विभाग के लिए 15,193.19 करोड़ रुपये जो कुल वार्षिक योजना उद्व्यय का 15.19 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग के लिए 7950.27 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य के लिए 7117.56 करोड़ रुपए, पथ निर्माण के लिए 4420.99 करोड़, नगर विकास एवं आवास विभाग के लिए 4055.10 करोड़, जल संसाधन विभाग के लिए 3232.63 करोड़, कृषि के लिए 2781.99 करोड़, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के लिए 1947.65 करोड़ रुपए तथा अन्य विभाग के लिए 22908.48 करोड़ रुपए का प्रावधान वार्षिक योजना उद्व्यय के अंतर्गत किया गया है।
श्री चौधरी ने कहा कि राजस्व प्राप्ति यदि राजस्व व्यय से अधिक है, तो अधिशेष राशि को राजस्व बचत कहा जाता है । वर्ष 2023-24 में
राजस्व बचत 4,478.97 करोड़ रुपए का है। इस राजस्व बचत का उपयोग सड़क, भवन, बिजली, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र और सिंचाई योजनाएं आदि उत्पादक पूंजीगत परिसंपत्तियों के सृजन के लिए किया जाता है । उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए राजकोषीय घाटा 25,567.84 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है,जो 7,45,310.00 करोड़ रुपये के राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 2.98 प्रतिशत है।
वित्त मंत्री ने कहा कि वर्ष 2023-24 के लिए पूंजीगत परिव्यय का बजट अनुमान 29,257.31 करोड़ रुपये है, जो वर्ष 2022-23 के 29,749.64 करोड़ रुपये से 492.33 करोड़ रुपये कम है । उन्होंने कहा कि एफआरबीएम अधिनियम के अनुसार राजकोषीय घाटे को जीएसडीपी के 3.0 प्रतिशत की वैधानिक सीमा के भीतर रखा गया है। एफआरबीएम अधिनियम के अनुसार वित्तीय घाटे की सीमा के भीतर ही ऋण लिया जाना होता है।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

सर्दी और कोहरे की वजह से उड़ानें लेट न हों, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की तैयारियों की समीक्षा

सर्दी और कोहरे की वजह से उड़ानें लेट न हों, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की तैयारियों की समीक्षा

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक

उत्तराखंड रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी की जनता से अपील, 'विकास यात्रा में सहभागी बनें'

उत्तराखंड रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी की जनता से अपील, 'विकास यात्रा में सहभागी बनें'