Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

पिता संजय कपूर की ₹30000 करोड़ की संपत्ति में करिश्मा कपूर के बच्चों का बड़ा दावा, हाईकोर्ट में पूछा— हमारा हक कहां?

09 सितंबर, 2025 07:23 PM

करिश्मा कपूर के पूर्व पति और सोना कॉमस्टार के पूर्व चेयरमैन दिवंगत संजय कपूर की विरासत को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। उनकी पहली पत्नी करिश्मा कपूर से जन्मे बच्चे, किआन और समायरा, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे हैं और अपने पिता की करीब ₹30000 करोड़ की संपत्ति में अपनी हिस्सेदारी का दावा किया है।


किआन और समायरा ने अपनी सौतेली मां, संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिय साचदेव पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रिय पर अपने पिता की वसीयत को फॉर्ज करने और उसमें छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। बच्चों का कहना है कि प्रिय साचदेव ने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर वसीयत को सात सप्ताह से अधिक समय तक छुपाकर रखा और इसे केवल 30 जुलाई 2025 को पारिवारिक बैठक में पेश किया।


अपनी याचिका में किआन और समायरा ने लिखा है, "दिए गए वसीयत को पिता द्वारा बनाया गया माना जा रहा है, लेकिन यह वैध और कानूनी दस्तावेज नहीं है। यह फर्जी और मनगढ़ंत है और इसके इर्द-गिर्द संदिग्ध परिस्थितियां हैं।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि न तो उन्हें वसीयत की original copy दिखाई गई है और न ही कोई कॉपी उपलब्ध कराई गई है।


पिता के वैध वारिस के तौर पर मान्यता दी जाए- किआन और समायरा
किआन और समायरा ने अदालत से आग्रह किया है कि उन्हें उनके पिता के वैध वारिस के तौर पर मान्यता दी जाए और उनकी संपत्ति में उचित हिस्सेदारी का आदेश दिया जाए। उन्होंने बताया कि उनके पिता अपने जीवनकाल में कई बार उन्हें वित्तीय सुरक्षा का भरोसा देते रहे, उनकी ओर से कई व्यवसायिक पहल की और ट्रस्ट में उनका नाम भी जोड़ा।


संजय कपूर के निधन के बाद बच्चों ने अंतिम संस्कार भी किया, लेकिन इसके बाद से उनकी सौतेली मां ने उनकी पहुंच संपत्ति और ट्रस्ट के दस्तावेजों तक सीमित कर दी। इसके अलावा, बच्चों का कहना है कि उन्हें कंपनी की बैठकों में बुलाकर बिना पूरी जानकारी के कागजी कार्रवाई करने को कहा गया।


बता दें कि संजय कपूर सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष थे, जो विश्व की प्रमुख ऑटो पार्ट्स कंपनियों में से एक है। 2015 में उनके पिता डॉ. सुरिंदर कपूर के निधन के बाद उन्होंने कंपनी का नेतृत्व संभाला और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।


संजय कपूर की मां ने भी लगाए गंभीर आरोप
इससे पहले संजय कपूर की मां रानी कपूर ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शोक की इस घड़ी में उन्हें महत्वपूर्ण निर्णयों से दूर रखा गया और कुछ दस्तावेजों पर दबाव में हस्ताक्षर करने को कहा गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी के बोर्ड ने बिना परिवार की सहमति के प्रिय साचदेव कपूर को गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया। हालांकि, कंपनी ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए बताया कि रानी कपूर के पास 2019 से कोई शेयर नहीं है और सभी फैसले कानूनी और नियमों के तहत लिए गए।


फोर्ब्स के अनुसार, संजय कपूर की कुल संपत्ति लगभग 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब ₹10,300 करोड़) आंकी गई है। उनकी वसीयत और ट्रस्ट के मुताबिक, उनकी पूरी संपत्ति अब उनकी पत्नी प्रिय साचदेव कपूर के प्रबंधन में है। इसका मतलब यह है कि उनके बेटे अजारियस का हिस्सा भी उनकी मां के पास ही रहेगा।


संजय कपूर की पहली पत्नी करिश्मा कपूर
संजय कपूर की पहली पत्नी करिश्मा कपूर थीं, जिनसे उन्होंने 2016 में तलाक लिया। इस जोड़े के दो बच्चे हैं-समायरा (20 वर्ष) और किआन (14 वर्ष)। दोनों बच्चों के लिए पहले से ही वित्तीय प्रबंध किए गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें ₹14 करोड़ के बॉन्ड गिफ्ट किए गए हैं और हर महीने ₹10 लाख की आय मिलती है। इसके अलावा, करिश्मा कपूर को संजय कपूर के पिता के नाम पर एक संपत्ति भी मिली है, जो हिरासत समझौते का हिस्सा है।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...