Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

नेपाल में Gen Z ने 48 घंटे में पलट दी सत्ता! रैपर Balen को PM बनाना चाह रहे युवा, जानें क्यों बालेन शाह बने प्रदर्शकारियों की पहली पसंद

09 सितंबर, 2025 07:33 PM

नेपाल की राजनीति में ऐसा तूफान उठा है जिसने सिर्फ 48 घंटे में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार को पलट दिया। सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ Gen Z के नेतृत्व में शुरू हुआ यह आंदोलन अब देश की सत्ता बदल चुका है। भारी हिंसा, आगजनी और मंत्रियों के सामूहिक इस्तीफों के बीच आखिरकार मंगलवार को प्रधानमंत्री ओली ने भी पद छोड़ दिया।

इस्तीफे तक कैसे पहुंची स्थिति?
शुरुआत में सरकार ने साफ कहा था कि ओली इस्तीफा नहीं देंगे।
सोमवार को सबसे पहले गृह मंत्री ने कैबिनेट बैठक के दौरान इस्तीफा दिया।
मंगलवार को कई और मंत्री भी पद छोड़ गए।
राजधानी काठमांडू में राष्ट्रपति भवन से लेकर ओली के आवास तक प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और तोड़फोड़ की।
पुलिस और सेना भी प्रदर्शनकारियों को रोकने में नाकाम रही।
आखिरकार भारी दबाव के आगे ओली को भी झुकना पड़ा और उन्होंने इस्तीफे की घोषणा कर दी।

सड़कों पर युवाओं ने मनाया जश्न
ओली के इस्तीफे की खबर आते ही सड़कों पर मौजूद हजारों प्रदर्शनकारी झूम उठे। एक प्रदर्शनकारी ने कहा- “यह नेपाल के लिए नई शुरुआत है, अब युवा खुद देश को आगे बढ़ाएंगे।”

नेपाल की सत्ता कौन संभालेगा?
ओली के इस्तीफे के बाद सबसे बड़ा सवाल है नेपाल की सत्ता कौन संभालेगा?क्या अंतरिम सरकार बनेगी?क्या सेना सत्ता अपने हाथ में लेगी?या फिर युवाओं की मांग के अनुसार बालेन शाह को नेतृत्व सौंपा जाएगा? सोशल मीडिया पर बालेन शाह के समर्थन में पोस्ट्स की बाढ़ आ गई है। युवा लिख रहे हैं – “प्रिय बालेन, अभी नहीं तो फिर कभी नहीं।”

कौन हैं बालेन शाह?
पूरा नाम: बालेंद्र शाह Balendra Shah (बालेन शाह के नाम से मशहूर)
पेशा: सिविल इंजीनियर, रैपर और वर्तमान में काठमांडू के 15वें मेयर
राजनीतिक सफर: 2022 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
छवि: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, युवाओं के बीच ईमानदार और बेदाग नेता की पहचान
काम: कचरा प्रबंधन, ट्रैफिक सुधार, अवैध निर्माण पर कार्रवाई, सरकारी स्कूलों की निगरानी
स्टाइल: गैर-परंपरागत नेता – लाइव मीटिंग्स, भ्रष्ट अफसरों को सीधी चुनौती, और जनता से सीधा संवाद

बालेन का बयान
हाल ही में बालेन ने Gen Z के प्रदर्शनों का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने लिखा था कि आयु सीमा (28 वर्ष से कम) के कारण वे शामिल नहीं हो सकते, लेकिन उनकी पूरी सहानुभूति प्रदर्शनकारियों के साथ है। साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की थी कि इस आंदोलन का दुरुपयोग न करें। अब पूरा नेपाल इस सवाल का इंतजार कर रहा है कि क्या बालेन शाह नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री बनेंगे और युवाओं की उम्मीदों को नई दिशा देंगे?

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित