Monday, July 06, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

Breaking : PM Modi का पंजाब को 1600 करोड़ रुपए का स्पैशल पैकेज

09 सितंबर, 2025 07:32 PM

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए पी.एम. नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान सामने आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब में बाढ़ के कारण हुए भारी नुक्सान के लिए बड़े राहत पैकेज की घोषणा की है। पी.एम. मोदी ने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपए के स्पैशल पैकेज का ऐलान किया है। वहीं मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए की राशि का ऐलान किया गया है। बता दें कि पी.एम. मोदी ने आज पंजाब के गुरदासपुर में बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे किया, जिसके बाद बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करते हुए उक्त स्पैशल पेकेज की घोषणा की है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के लिए जो 1600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है, यह राशि राज्य को पहले से उपलब्ध 12,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त होगी। इसके साथ ही, SDRF की दूसरी किस्त का अग्रिम वितरण और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भी जारी की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने पूरे क्षेत्र और वहां के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकानों का पुनर्निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों की बहाली, स्कूलों का पुनर्निर्माण, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से सहायता प्रदान करना और पशुओं के लिए मिनी किट वितरित करना शामिल होगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया, जिसके बाद पंजाब में बाढ़ से हुए भारी नुक्सान का जायजा लेने के बाद पी.एम. मोदी ने उक्त पैकेज की घोषणा की है, जोकि एक बड़ी राहत मानी जा रही है।

गौरतलब है कि बाढ़ के कहर के कारण पंजाब के 23 जिले इस समय पानी में डूबे हुए हैं और लोगों का जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त है। लोग अपने घर छोड़ राहत शिविरों में रह रहे हैं। फसलें बुरी तरह से तबाह हुई है तो कईयों के पशु बाढ के पानी में बह गए हैं। इन सब चीजों को देखते प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद बेघर लोगों व किसानों के नुक्सान की भरपाई के लिए उक्त पैकेज की घोषणा की है, जोकि एक बड़ी राहत मानी जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित