Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

पंजाब

बुरज टहिल दास में धुसी बांध में पड़े दरार को भरने का काम युद्ध स्तर पर जारी: डिप्टी कमिश्नर

09 सितंबर, 2025 07:38 PM

औड़ (शहीद भगत सिंह नगर) (मनोरंजन कालिया) : बीती देर रात नजदीकी गांव बुरज टहिल दास में सतलुज नदी के धुसी बांध में आई क्षति के बाद पड़े दरार को भरने और बांध को मजबूत करने का काम प्रशासनिक अधिकारियों, भारतीय सेना की टीम की निगरानी में गांववासियों द्वारा युद्ध स्तर पर जारी है।

डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह, जो जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सुबह से ही बांध पर मौजूद हैं, ने बताया कि बांध में लगभग 100 फीट की दरार के कारण आसपास की खेती की जमीनों को कोई नुकसान नहीं हुआ क्योंकि नदी में पानी का प्रवाह कम था और दरार वाली जगह पर जमीनें थोड़ी ऊंची हैं। उन्होंने कहा कि गांववासियों के सहयोग से भारतीय सेना की टीम भी लगातार बांध को मजबूत करने में जुटी हुई है और मौजूदा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि बांध को और मजबूत करने के लिए मशीनों के साथ रिंग बांध बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है ताकि पानी के स्तर में वृद्धि और तेज प्रवाह से कोई नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बांध के किनारों को भी मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांववासियों के साथ-साथ पंजाब पुलिस के लगभग 400 जवान भी बांध को मजबूत करने के काम में लगातार मदद कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बांध पर लगातार काम जारी है और जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया जाएगा, इसलिए किसी भी बात से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से भी सतर्क रहने की अपील की।
बांध को मजबूत करने में लगातार कार्यरत गांववासियों का धन्यवाद करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि लोगों के सहयोग से जिला प्रशासन जल्द ही धुसी बांध में पड़े दरार को भरने में सफल होगा। इस अवसर पर एसएसपी डॉ. मेहताब सिंह, जिला योजना समिति के चेयरमैन सतनाम सिंह जलालपुर, आम आदमी पार्टी के नेता ललित मोहन पाठक, एसडीएम अनमज्योत कौर, तहसीलदार मनिंदर सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और गांववाले बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

भगवंत सिंह मान सरकार की तंबाकू टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई में 1.5 करोड़ रुपये का बिना बिल का सामान बरामद; वसूली जारी: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत सिंह मान सरकार की तंबाकू टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई में 1.5 करोड़ रुपये का बिना बिल का सामान बरामद; वसूली जारी: हरपाल सिंह चीमा

बरिंदर कुमार गोयल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), लहरागागा की नई इमारत का शिलान्यास किया

बरिंदर कुमार गोयल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), लहरागागा की नई इमारत का शिलान्यास किया

डॉ. रवजोत सिंह ने जेल मंत्री का पदभार संभाला; पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नई जिम्मेदारी के लिए किया धन्यवाद

डॉ. रवजोत सिंह ने जेल मंत्री का पदभार संभाला; पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नई जिम्मेदारी के लिए किया धन्यवाद

भगवंत मान सरकार द्वारा व्यापारियों की 1,386 शिकायतों की समीक्षा, पी.एस.टी.सी. के माध्यम से समयबद्ध समाधान पर जोर: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा व्यापारियों की 1,386 शिकायतों की समीक्षा, पी.एस.टी.सी. के माध्यम से समयबद्ध समाधान पर जोर: हरपाल सिंह चीमा

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत