Monday, July 06, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

‘डू यू वाना पार्टनर’ का दिल छू लेने वाला गाना ‘उड़ जावन’ रिलीज

05 सितंबर, 2025 04:39 PM

प्राइम वीडियो ने अपने नए और क्विर्की सीरीज डू यू वाना पार्टनर के ग्रैंड प्रीमियर से पहले, दिल छू लेने वाले सोलफुल ट्रैक उड़ जावन को रिलीज कर दिया है। इस गाने को जसलीन रॉयल ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है, जबकि रोनित विंटा ने इसे कंपोज किया है और प्रिय सरैया ने इसके बोल लिखे हैं। यह गाना दिल को छू लेने वाली धुनों और गहराई से लिखे गए बोलों से सजा है। कहना होगा कि यह गाना आजादी पाने, सपनों का पीछा करने और जीवन में आने वाले उतारचढ़ाव को अपनाना के एहसास को खूबसूरती से खुद में लिए हुए है। जिस तरह से ‘डू यू वन्ना पार्टनर’ दोस्ती, महत्वाकांक्षा और अपने लिए एक राह बनाने की कहानी है, उसी तरह यह गाना भी इस सीरीज में एक म्यूजिकल लेयर जोड़ता है, जो तमन्नाह और डायना के संघर्षों और बड़ी उम्मीदों को दिखाता है।

‘डू यू वाना पार्टनर’ एक क्विर्की, नए जमाने का कॉमेडी-ड्रामा है, जो दो जिंदादिल बेस्ट फ्रेंड्स शिखा और अनाहिता (तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी) की कहानी दिखाता है। ये दोनों अपना खुद का ऐल्कोहॉल स्टार्ट-अप लॉन्च करने के एक हिम्मती मिशन पर निकलती हैं। सीरीज में शहर के अर्बन लाइफ़ की रंगीन हलचल के बीच उनके सफर को खूबसूरती से पेश किया गया है, जिसमें वो पुरुषों द्वारा चलाई जा रही क्राफ्ट बीयर की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करती हैं।

जब ये दोनों दोस्त नियमों को तोड़ती हैं, नियमों को मोड़ती हैं, अजीबोगरीब हालात से निकलती हैं और अपने स्टाइल, हिम्मत और ढेर सारे जुगाड़ के साथ अपनी किस्मत बनाती हैं, तब ‘डू यू वन्ना पार्टनर’ महिलाओं की महत्वाकांक्षा और ताकत का एक सच्चा और दिल को छू लेने वाले तस्वीर पेश करता है। ये सीरीज अपनी ऑफबीट लेकिन इमोशनल स्टोरीटेलिंग के साथ ज़ीरो से कुछ बनाने के ऑफर के उतार-चढ़ाव और उस खूबसूरत गड़बड़ी को दिखाती है।

धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फन और लाइट-हार्टेड सीरीज को करण जौहर, अदर पूनावाला और अपूर्व मेहता द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। जबकि सोमें मिश्रा और आर्चित कुमार इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। इसे कॉलिन डी’कुन्हा और कुमार ने डायरेक्ट किया है। नंदिनी गुप्ता, आर्श वोरा और मिथुन गांगोपाध्याय ने इसे लिखा है और इसे मिथुन गांगोपाध्याय और निशांत नायक ने क्रिएट किया है। इस सीरीज में तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी लीड रोल्स में हैं। उनके अलावा इस सीरीज में जावेद जाफरी, नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, नीरज काबी, सूफी मोटीवाला और रणविजय सिंघा भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

डू यू वाना पार्टनर’ का प्रीमियर एक्सक्लूसिवली प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और टेरिटरीज़ में 12 सितंबर को होने जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार