Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

जीएसटी सुधार देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे : पीयूष गोयल

05 सितंबर, 2025 05:17 PM

नई दिल्ली:  केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि सरकार जल्द ही उच्च वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) स्लैब के तहत पहले से स्टॉक किए गए सामानों को संभालने के लिए एक ट्रांजिशनल अरेंजमेंट को अधिसूचित करेगी।

नए दो स्लैब वाले टैक्स स्लैब के लिए समय सीमा 22 सितंबर तय की गई है और डीलर इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि पुराने और उच्च जीएसटी स्लैब के तहत स्टॉक किए गए माल के लिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) को कैसे प्रबंधित किया जाए।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि दरों में कटौती का पूरा लाभ उद्योग द्वारा उपभोक्ताओं को दिया जाए।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जीएसटी कटौती का फैसला पीएम मोदी के नेतृत्व में उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है, जिसका फायदा देश की 140 करोड़ जनता को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार को एक सबसे बड़े परिवर्तनकारी फैसले के रूप में देखा जाना चाहिए, जो कि आने वाले दिनों में देश की अर्थव्यवस्थो को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "देश के युवक-युवतियों, महिलाओं, किसानों, एमएसएमई, हर वर्ग के उपभोक्ता, दुकानदार और उद्यमी हर किसी को एक बहुत बड़ा तोहफा 22 सितंबर नवरात्रि के पहले दिन मिलने जा रहा है।"

जीएसटी रेट कट को लेकर केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी हर वस्तु के दाम कम किए गए हैं और प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है। मैन-मेड टेक्सटाइल की पूरी चेन को 5 प्रतिशत जीएसटी रेट में लाया गया है।

उन्होंने इस फैसले को पीएम मोदी के सकारात्मक कदम के रूप में देखे जाने की बात कही।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा, "यह देश की अर्थव्यवस्था को बल देने वाला एक महत्वपूर्ण फैसला है। साथ ही, देश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में अहम है। दवाईयों पर टैक्स कम होगा। लाइफ-सेविंग ड्रग्स पर तो जीएसटी शून्य कर दिया गया है। मेडिकल डिवाइस के अलावा, हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस सस्ती हो जाएगी।"

उन्होंने आगे कहा कि साबुन, टूथपेस्ट, खाने-पीने की चीजें, साइकल, बाइक, फर्नीचर, कपड़े, जूते, टीवी, फ्रिज, एसी सब पर जीएसटी कम किया गया है।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने जीएसटी 2.0 को साइकल ऑफ ग्रोथ बताते हुए कहा, "एक प्रकार से यह देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास है। इससे मांग बढ़ेगी। मांग बढ़ेगी तो भारत में निवेश बढ़ेगा। निवेश से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उद्यमियों और व्यापारियों की आमदनी बढ़ेगी। आमदनी बढ़ेगी तो फिर से मांग बढ़ेगी। यानी इसे एक साइकल ऑफ ग्रोथ के रूप में देखा जा सकता है। इसका गुणक प्रभाव एक बड़े स्तर पर देखने को मिलेगा।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित