Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

जापान के इवाते प्रांत के उप-राज्यपाल और जेआईसीए प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की

05 सितंबर, 2025 05:18 PM

गांधीनगर :  जापान के इवाते प्रान्त के उप-राज्यपाल युताका सासाकी जून के नेतृत्व में जेआईसीए प्रतिनिधिमंडल ने गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में आयोजित सेमीकॉन इंडिया-2025 में भाग लेने के लिए भारत आया है। इस दौरान, उन्होंने राज्य में कार्यरत जापानी सेमीकंडक्टर उद्योगों का दौरा किया।

प्रतिनिधिमंडल ने धोलेरा एसआईआर में संचालित सेमीकंडक्टर उद्योगों का दौरा किया और गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की और राज्य सरकार द्वारा जापानी उद्योगों को दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल राज्य में सेमीकंडक्टर उद्योगों के तेजी से बढ़ते दायरे से भी प्रभावित हुआ।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बैठक में चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंध राज्य में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में जापानी उद्योगों को और बढ़ावा देंगे।

सीएम भूपेंद्र पटेल ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि गुजरात पहले ही चार सेमीकंडक्टर संयंत्रों वाला राज्य है और सेमीकंडक्टर हब बनने की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है।

इस संदर्भ में उन्होंने राज्य में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को और अधिक मजबूत बनाने के लिए तकनीकी सहायता, कौशल विकास के लिए व्यावहारिक ज्ञान, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के लिए अनुसंधान और विकास जैसे क्षेत्रों में जापान के इवाते प्रान्त के साथ दीर्घकालिक सहयोग के लिए अपनी इच्छा व्यक्त की।

बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव एमके. दास, वित्त विभाग के प्रधान सचिव टी. नटराजन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव पी. भारती और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं, सीएम भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''जापान के इवाते प्रांत के उपराज्यपाल जुन सासाकी और गांधीनगर में जेआईसीए प्रतिनिधिमंडल के साथ एक उपयोगी बैठक हुई। हमने गुजरात के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए तकनीकी सहायता और कौशल विकास में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत-जापान के मधुर संबंध गुजरात के फलते-फूलते सेमीकंडक्टर क्षेत्र में जापानी निवेश को और बढ़ाएंगे। गुजरात में पहले ही चार सेमीकंडक्टर संयंत्र हैं और यह प्रदेश भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने के लिए तैयार है।''

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित