Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राजनीति

खड़गे ने नागालैंड के दलों पर नागा मुद्दे का समाधान नहीं करने का लगाया आरोप

22 फ़रवरी, 2023 05:51 PM

कोहिमा,: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर सहमति बने मुद्दों के समाधानों को लागू करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं होने का आरोप लगाया है।
श्री खड़गे ने दावा किया है कि 2015 में नागा मुद्दे को हल करने के लिए “फ्रेमवर्क समझौते” की घोषणा विफल रही। यह मोदी सरकार की खाली शेखी बघारने वाली बात है, क्योंकि पिछले आठ वर्षों में इस मुद्दे पर कोई प्रगति नहीं हुई ।
पार्टी सूत्रों के अनुसार दीमापुर के दिफूपर गांव के मैदान में मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री खड़गे ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में इस मुद्दे का जिक्र तक नहीं किया, जबकि कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे को अपनी शीर्ष प्रतिबद्धताओं में से एक बना लिया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगस्त 2019 को नागा राजनीतिक मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए तीन महीने की समय सीमा तय की थी , जिस पर तत्कालीन राज्यपाल आर एन रवि ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि इस मुद्दे को समाप्त करने के लिए पर्याप्त समय है।
श्री खड़गे ने श्री मोदी पर लंबे समय से चले आ रहे नागा राजनीतिक मुद्दे को हल करने में विफल रहने पर नागालैंड और देश के लोगों को “धोखा” देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऑल नागालैंड गांव बुराह फेडरेशन जैसे नागरिक समाज समूह, जिन्होंने राजनीतिक समाधान के कार्यान्वयन के लिए कहा था, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार कथित तौर पर यह दावा करके देरी करने की रणनीति में उलझी हुई है कि अधिक बातचीत की आवश्यकता है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस इस क्षेत्र के विकास के लिए कुछ ठोस कदम उठाएगी, जिसमें एक लघु सचिवालय, स्कूल शिक्षा निदेशालय प्रदान करना और अविकसित क्षेत्रों के विभाग को त्युएनसांग में स्थानांतरित करना शामिल है।
श्री खड़गे ने विकास की कमी, भ्रष्टाचार, घोटालों और पूर्वी नागालैंड की उपेक्षा सहित राज्य को त्रस्त करने वाले विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला और आरोप लगाया कि पिछले 20 वर्षों से नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी, नागा पीपल्स फ्रंट और भाजपा ने मिलकर नागालैंड राज्य को लूटा है। उन्होंने कहा, “इसलिए अब समय आ गया है कि नागालैंड के लोगों को न्याय मिले और ऐसी सरकार मिले जो वास्तव में लोगों के लिए काम करे।”
सैनी,आशा

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

सर्दी और कोहरे की वजह से उड़ानें लेट न हों, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की तैयारियों की समीक्षा

सर्दी और कोहरे की वजह से उड़ानें लेट न हों, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की तैयारियों की समीक्षा

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक