Tuesday, July 01, 2025
BREAKING
ट्रंप की एलन मस्क को धमकी- धंधा बंद करो और भाग जाओ यहां से वर्ना..., मिला करारा जवाब US Foreign Aid Policy: ट्रंप के इस फैसले से 2030 तक 1.4 करोड़ लोगों की मौत का खतरा, 45 लाख बच्चे शामिल: द लांसेट रिपोर्ट का दावा थाईलैंड में सियासी भूचालः एक फोन कॉल और प्रधानमंत्री पैटांगटार्न सस्पेंड एक बार फिर Air India Flight में मची हाहाकार... टेकऑफ के बाद हवा में 900 फीट नीचे गिरा वियना जा प्लेन 1 से 6 जुलाई तक इन राज्यों में जमकर बरसेगा मानसून! IMD ने जारी किया अलर्ट हिंदुस्तान के घोड़े और पाकिस्तान के गधे हमेशा से ही बहुत मशहूर है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज बड़ी ख़बर : भाखड़ा डेम में पानी का स्तर बढ़ा, DC ने लगाई सख्त पाबंदियाँ पंजाब सरकार ने इस जिले को दी बड़ी खुशखबरी, पढ़िए क्या है खबर Breaking: बाढ़ से निपटने के लिए 8 स्थानों पर बनाए गए कंट्रोल रूम Punjab : आंगनवाड़ी सेंटर से गायब हुआ बच्चा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा!

हरियाणा

युवाओं से धोखा कर रही हरियाणा सरकार: केडिया

30 जून, 2025 01:25 PM

सिरसा (सतीश बंसल)। हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नमन केडिया ने प्रदेश सरकार पर युवाओं से धोखा कर उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया है। रविवार को जारी बयान में नमन केडिया ने कहा कि चुनाव से ऐन पहले सरकार ने हजारों भर्तियां निकालकर युवाओं को सपने दिखाए और सत्ता आते ही उन्हीं भर्तियों को रद्द कर दिया। 8653 पदों की भर्ती रद्द कर दी गई, जिनमें चुनाव आचार संहिता लगने से ठीक 3 घंटे पहले घोषित 5600 सिपाही पद भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसका अर्थ ये था कि ये भर्तियां भी महज वोट हथियाने का चुनावी जुमला थीं। केडिया ने कहा कि हरियाणा पहले ही बेरोजगारी में देश का नंबर 1 राज्य है। मेहनती, योग्य नौजवानों के भविष्य के साथ यह सरकार लगातार खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना खर्ची, बिना पर्ची की बात करने वाले भाजपा नेता इस बात का जवाब दें कि 4 लाख बच्चों के नाम पर स्कूलों का वजीफा और मिड डे मील का राशन कहां गया? सीबीआई इतने लंबे समय से इसकी जांच पूरी नहीं कर पाई और कोर्ट में जांच के लिए और समय मांग रही है। शिक्षा के नाम पर इतने बड़े घोटाले किए जा रहे हैं। युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार युवाओं के सपनों को तार-तार कर रही है। युवाओं को इस सरकार पर भरोसा नहीं है और वे सरकारी नौकरियों की उम्मीद छोड़ चुके हैं। बेरोजगारी में हरियाणा देश में नंबर वन राज्य बना हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को गुमराह करने की बजाय उनका भविष्य सुरक्षित करने का काम करे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हिंदुस्तान के घोड़े और पाकिस्तान के गधे हमेशा से ही बहुत मशहूर है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

हिंदुस्तान के घोड़े और पाकिस्तान के गधे हमेशा से ही बहुत मशहूर है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

पंजाबी अरोड़ा समाज ने किया नई कार्यकारिणी का गठन

पंजाबी अरोड़ा समाज ने किया नई कार्यकारिणी का गठन

श्री श्याम भजनों से पवन गर्ग ने मनाई अपनी वैवाहिक वर्षगांठ

श्री श्याम भजनों से पवन गर्ग ने मनाई अपनी वैवाहिक वर्षगांठ

पेंटिंग बनाकर नशे के खिलाफ  बेटा बचाओ अभियान का दिया संदेश

पेंटिंग बनाकर नशे के खिलाफ बेटा बचाओ अभियान का दिया संदेश

कांग्रेस की नीतियों पर जनता ने लगाई मुहर: डा. दीपिका खत्री

कांग्रेस की नीतियों पर जनता ने लगाई मुहर: डा. दीपिका खत्री

शब्दमयी भगवान का विग्रह है श्रीमद्भागवत महापुराण: स्वामी ललित

शब्दमयी भगवान का विग्रह है श्रीमद्भागवत महापुराण: स्वामी ललित

अरोड़ा एकता परिवार की मेहनत लाई रंग

अरोड़ा एकता परिवार की मेहनत लाई रंग

भरोखां के रोबिन ने बॉक्सिंग में जीता रजत पदक

भरोखां के रोबिन ने बॉक्सिंग में जीता रजत पदक

स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान पर बैठक आयोजित

स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान पर बैठक आयोजित

रूहानी मजलिस में पूज्य गुरुजी के वचनों को सुन निहाल हुई साध संगत

रूहानी मजलिस में पूज्य गुरुजी के वचनों को सुन निहाल हुई साध संगत