Thursday, April 02, 2026
BREAKING
पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का किया उद्घाटन; 15 गांवों के 50 हजार निवासियों को होगा लाभ चंडीगढ़ केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आता है; भाजपा दफ्तर के बाहर हमले के लिए केंद्रीय गृह मंत्री जिम्मेदार: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब के लोग कांग्रेस, भाजपा और अकालियों द्वारा किए गए विश्वासघात के कारण 2027 में इनका पूरी तरह सफाया कर देंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब सरकार रिकॉर्ड राजस्व, 1,300 करोड़ रुपये के सड़क कार्यों और व्यापक नागरिक सुधारों के साथ शहरी बुनियादी ढांचे के विकास में लाई तेजी ईरान के 100 साल पुराने मेडिकल रिसर्च सेंटर पर हमला, इमारत तबाह पाकिस्तान में ईंधन कीमतों में उछाल बाहरी संकट नहीं, आंतरिक कुप्रबंधन और नीतिगत फैसले असली वजह : र‍िपोर्ट सट्टेबाजी पर आरबीआई की सख्ती के बाद रुपए में 12 वर्षों में दर्ज की गई सबसे बड़ी एक दिवसीय बढ़त IPL के लिए नहीं मिली श्रीलंका क्रिकेट से NOC , तुषारा ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा: रिपोर्ट जूनियर क्लब वर्ल्ड कप : मिनर्वा अकादमी की 'विराट' जीत; अमेरिका की टीम को 4-1 से रौंदा, कोंथौजम चेतन ने दागे दो गोल

राष्ट्रीय

1 से 6 जुलाई तक इन राज्यों में जमकर बरसेगा मानसून! IMD ने जारी किया अलर्ट

01 जुलाई, 2025 04:33 PM

IMD ने 1 से 6 जुलाई तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंडऔर पश्चिम बंगाल में जोरदार बारिश का अनुमान है. दिल्ली में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हिमाचल में बादल फटने और गुजरात में बाढ़ जैसी स्थिति के बाद, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज
मानसून की एंट्री के बाद से राजस्थान का मौसम पहले की तरह गर्म नहीं रहा है, और बारिश ने तापमान गिराकर लोगों को सुकून पहुंचाया है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में 1-2 जुलाई और फिर 5 जुलाई को कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में 3 से 6 जुलाई के दौरान कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है.

दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश
राजधानी दिल्ली में भी मानसून की एंट्री से मौसम सुहावना हो गया है और गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 6 दिनों तक दिल्ली में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान सामान्य बना रहेगा.

पूर्व और मध्य भारत में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
IMD के अनुसार अगले 6 दिनों तक पूर्व और मध्य भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगहों पर गरज और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है. इन राज्यों में निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

उत्तर-पश्चिमी भारत में भी जमकर बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 1 जुलाई से 6 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर लगातार भारी बारिश होती रहेगी, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, अगले 6 दिनों तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में भी कई जगहों पर जमकर बादल बरसेंगे. चंडीगढ़ में भी इस दौरान भारी बारिश की संभावना है और इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, रिश्तों को मिली नई मजबूती

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, रिश्तों को मिली नई मजबूती

भारत वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ टैक्स भरना होगा आसान

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ टैक्स भरना होगा आसान

चुनाव आयोग की सख्ती: ‘साइलेंस पीरियड’ में प्रचार और एग्जिट पोल पर पूरी रोक

चुनाव आयोग की सख्ती: ‘साइलेंस पीरियड’ में प्रचार और एग्जिट पोल पर पूरी रोक

भवानीपुर में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय : अमित शाह

भवानीपुर में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय : अमित शाह

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अडिग भारत, रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अडिग भारत, रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

हरियाणा सीएम और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

हरियाणा सीएम और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट

4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट