Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब

08 जुलाई, 2026 07:29 PM

चंडीगढ़ : कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने राज्य इकाई में अंदरूनी कलह की अटकलों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि संगठन में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी नेता पंजाब कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ मजबूती से खड़े हैं। बघेल ने बताया कि चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत अन्य नेताओं के साथ बातचीत जारी रहेगी। भूपेश बघेल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "राज्य इकाई के कुछ नेताओं से मुलाकात हुई है और विस्तृत चर्चा की गई। पिछले दिनों पंजाब कांग्रेस कमेटी की भी एक बैठक हुई। इसके बाद जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की गई। दोनों कमेटियों ने आलाकमान के फैसलों का स्वागत किया। सभी ने राजा वड़िंग को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर फिर से नियुक्त किए जाने पर बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।" उन्होंने आगे कहा, "बैठकें अभी चल रही हैं और आगे भी जारी रहेंगी। अलग-अलग कमेटियों की बैठकें हो रही हैं और हमारे विभिन्न फ्रंटल संगठनों के साथ भी बैठकें तय हैं। इसके अलावा, मैं अगले एक-दो दिनों में कई वरिष्ठ नेताओं के साथ आमने-सामने बैठकें भी कर रहा हूं।"

राज्य इकाई में गुटबाजी की खबरों को खारिज करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस अपने केंद्रीय नेतृत्व के तहत एकजुट है। कांग्रेस में एक धड़े की नाराजगी पर बघेल ने कहा, "ऐसा कुछ भी नहीं है। सभी लोग कांग्रेस धड़े के हैं। यहां कांग्रेस एक है। हमारे नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे हैं। उनके अलावा कोई और नहीं है।"
चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा को लेकर उन्होंने कहा, "मेरी दोनों से फोन पर बात हुई है। एक-दो दिन में हम लोग मिलेंगे और बैठक होगी। उनके साथ कमेटियों के बारे में भी चर्चा की जाएगी। आगामी चुनावों पर भी बात की जाएगी।"

यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पंजाब कांग्रेस में हालिया संगठनात्मक फेरबदल को लेकर अंदरूनी खींचतान की चर्चाएं रहीं। राज्य इकाई में अंदरूनी मतभेदों की खबरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी माने जाने वाले नेताओं ने अभी तक भूपेश बघेल से मुलाकात नहीं की है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं?

सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं?

'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग

'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग

केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे

केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे

पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना

पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना

Punjab के कर्मचारियों को DA और एरियर कब मिलेगा? हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए दी नई तारीख

Punjab के कर्मचारियों को DA और एरियर कब मिलेगा? हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए दी नई तारीख

फिल्म सतलुज को लेकर अकाली दल का बड़ा फैसला, पंजाब के हर गांव और हर कोने में...

फिल्म सतलुज को लेकर अकाली दल का बड़ा फैसला, पंजाब के हर गांव और हर कोने में...

चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज

चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report

गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश

गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश

पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ

पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ