Tuesday, July 01, 2025
BREAKING
ट्रंप की एलन मस्क को धमकी- धंधा बंद करो और भाग जाओ यहां से वर्ना..., मिला करारा जवाब US Foreign Aid Policy: ट्रंप के इस फैसले से 2030 तक 1.4 करोड़ लोगों की मौत का खतरा, 45 लाख बच्चे शामिल: द लांसेट रिपोर्ट का दावा थाईलैंड में सियासी भूचालः एक फोन कॉल और प्रधानमंत्री पैटांगटार्न सस्पेंड एक बार फिर Air India Flight में मची हाहाकार... टेकऑफ के बाद हवा में 900 फीट नीचे गिरा वियना जा प्लेन 1 से 6 जुलाई तक इन राज्यों में जमकर बरसेगा मानसून! IMD ने जारी किया अलर्ट हिंदुस्तान के घोड़े और पाकिस्तान के गधे हमेशा से ही बहुत मशहूर है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज बड़ी ख़बर : भाखड़ा डेम में पानी का स्तर बढ़ा, DC ने लगाई सख्त पाबंदियाँ पंजाब सरकार ने इस जिले को दी बड़ी खुशखबरी, पढ़िए क्या है खबर Breaking: बाढ़ से निपटने के लिए 8 स्थानों पर बनाए गए कंट्रोल रूम Punjab : आंगनवाड़ी सेंटर से गायब हुआ बच्चा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा!

हरियाणा

शब्दमयी भगवान का विग्रह है श्रीमद्भागवत महापुराण: स्वामी ललित

01 जुलाई, 2025 01:20 PM

सिरसा।(सतीश बंसल)। सेक्टर-20 स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में टेंपल ट्रस्ट के तत्वावधान में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा विधिविधान से प्रारंभ हुई। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी गौरव गोयल ने यजमान के रूप में पूजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया। कथा के पहले दिन कथा व्यास स्वामी ललित किशोर ने बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण कोई पुस्तक नहीं बल्कि यह एक भगवान का शब्दमयी विग्रह है। इस महापुराण में शब्दों के माध्यम से भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण का चित्रण किया गया है ताकि लोग भगवान विष्णु की सगुण रूप की पूजा कर सकें। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण पूर्ण सच्चिदानंद स्वरूप हैं जिसमें सत, चैतन्य व आनंद के गुण विराजमान हैं। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण की कथाभक्ति का शुद्ध रूप है, जिसमें हम ईश्वर के प्रति शुद्ध प्रेम और विश्वास व्यक्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण के श्रवण से आत्मा को परमात्मा से मिलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि वेद व्यास ने इस पुराण की रचना कलयुग के प्राणीमात्र के कल्याण के लिए की थी। इस अवसर पर सतपाल मेहता को सम्मानित किया गया। कथास्थल पर ट्रस्ट के उपप्रधान भारत भूषण ऐलावादी, सचिव ऋषि शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, कानूनी सलाहकार श्यामलाल सचदेवा, सह सचिव मेघनाद शर्मा, सुरेश मेहता एडवोकेट, बलबीर सिंह बेनीवाल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें