ज़ीरा (फिरोज़पुर)| पंजाब की राजनीति में सोमवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। ज़ीरा हलके में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरप्रीत सिंह हीरो ने शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया। इस मौके पर उनके साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे।
।सुखबीर बादल ने दिलाई पार्टी सदस्यता, ज़ीरा हलके का हलका इंचार्ज नियुक्त
अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने हरप्रीत सिंह हीरो को पार्टी में शामिल कराते हुए उन्हें ज़ीरा का हलका इंचार्ज नियुक्त किया। यह शामिली कार्यक्रम एक बड़ी रैली के रूप में हुआ, जहां सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी रही।
दिवंगत विधायक हरचरण सिंह हीरो के बेटे हैं हरप्रीत
हरप्रीत सिंह हीरो कांग्रेस के पूर्व विधायक हरचरण सिंह हीरो के बेटे हैं। वह लंबे समय से पार्टी में सक्रिय थे और ज़ीरा हलके में मजबूत पकड़ रखते हैं। अब उनका अकाली दल में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
"पार्टी लगातार मज़बूत हो रही है" — सुखबीर बादल
कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री जनमेजा सिंह सेखों, ज़िला प्रधान जोगिंदर सिंह जिंदू, शिरोमणि कमेटी के सदस्य समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल लगातार पंजाब के हर हलके में मज़बूती के साथ उभर रहा है और आने वाले चुनावों में यह साफ़ दिखाई देगा।