Monday, July 21, 2025
BREAKING
बड़ी खबर : कांग्रेस का 'हीरो' अकाली दल में हुआ शामिल हिमाचल में खतरे की घंटी! पंडोह डैम से छोड़ा गया 42,000 क्यूसेक पानी, जानिए अब क्या होगा? BIG BREAKING: अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर जाखड़ का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा? पंजाब: चलती ट्रेन में मचा हड़कंप! Emergency में रोकी गई ट्रेन, यात्रियों ने बचाई अपनी जान! कृषि विभाग की टीम द्वारा प्लाइवुड फैक्ट्री पर की छापेमारी एक सरपंच और 32 पंचों के पदों के लिए सर्वसम्मति जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में सेवा केंद्र सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहेगा: डिप्टी कमिश्न पंजाब के इस गांव में फैली बीमारी, 1 की मौ+त, दर्जनों लोग बीमार पंजाब में चलती Train को Emergency में रोका! खतरा देख बाहर दौड़े यात्री Parliament Monsoon Session: खरगे बोले- पहलगाम हमले के आतंकी अभी तक नहीं पकड़े गए

राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर रहा कामयाब, आतंकी आकाओं के ठिकानों को 22 मिनट में ही किया जमींदोज: पीएम मोदी

21 जुलाई, 2025 01:16 PM

संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्रकारों को संबोधित किया। डिफेंस, इकोनॉमी, नक्सलवाद समेत कई विषयों पर विचार साझा कर कहा कि ये सत्र विजयोत्सव का है। 

ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेना ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था, वह 100 फीसदी पूरा किया गया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेना ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था, वह 100 फीसदी पूरा किया गया। आतंकी आकाओं के घर जाकर 22 मिनट में ऑपरेशन सिंदूर के तहत उनके ठिकानों को जमींदोज किया गया। हमने यह सिद्ध करके दिखा दिया। इस अभियान के दौरान मेड इन इंडिया सैन्यशक्ति का नया स्वरूप दिखा है। विश्व भर में मेड इन इंडिया के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।

मानसून सत्र राष्ट्र के लिए बहुत ही गौरवपूर्ण सत्र 

उन्होंने कहा कि ये मानसून सत्र राष्ट्र के लिए बहुत ही गौरवपूर्ण सत्र है। यह मानसून राष्ट्र के लिए विजयोत्सव का रूप है। पहली बार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का तिरंगा का लहराना हर देशवासी के लिए गौरव का पल है। देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार के प्रति नया उमंग और उत्साह भरने वाली यात्रा रही है। पूरे संसद, दोनों सदन और देशवासी जिस गौरव का अनुभव कर रहे हैं, उसमें एक स्वर से जुड़ेंगे और इसका यशगान होगा।

आज नक्सलवाद-माओवाद का दायरा तेजी से सिकुड़ रहा है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश कई प्रकार की हिंसक वारदातों का शिकार रहा है, चाहे आतंकवाद हो या नक्सलवाद। कोई शुरुआत में हुआ, कोई बाद में, आज नक्सलवाद-माओवाद का दायरा तेजी से सिकुड़ रहा है। इसे जड़ से उखाड़ने के संकल्प के साथ एक नए आत्मविश्वास और तेज गति से सफलता की ओर कदम रख रहे हैं। मैं गर्व से कह सकता हूं कि देश में सैकड़ों जिले आज मुक्ति की सांस ले रहे हैं।

पहले जो क्षेत्र ‘रेड कॉरिडोर’ के नाम से जाने जाते थे, वे अब ‘ग्रीन ग्रोथ जोन’ में बदल रहे

उन्होंने कहा कि बम, बंदूक और पिस्तौल के सामने भारत का संविधान विजयी हो रहा है। पहले जो क्षेत्र ‘रेड कॉरिडोर’ के नाम से जाने जाते थे, वे अब ‘ग्रीन ग्रोथ जोन’ में बदल रहे हैं, जो देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। वहीं, आर्थिक प्रगति को लेकर उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में दसवें स्थान पर था, लेकिन आज यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने इस प्रगति को देश की मेहनत और नीतियों का परिणाम बताया।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह सत्र केवल कानून बनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की प्रगति और गौरव को विश्व पटल पर स्थापित करने का उत्सव है।

 
 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बड़ी खबर : कांग्रेस का 'हीरो' अकाली दल में हुआ शामिल

बड़ी खबर : कांग्रेस का 'हीरो' अकाली दल में हुआ शामिल

पंजाब में चलती Train को Emergency में रोका! खतरा देख बाहर दौड़े यात्री

पंजाब में चलती Train को Emergency में रोका! खतरा देख बाहर दौड़े यात्री

Parliament Monsoon Session: खरगे बोले- पहलगाम हमले के आतंकी अभी तक नहीं पकड़े गए

Parliament Monsoon Session: खरगे बोले- पहलगाम हमले के आतंकी अभी तक नहीं पकड़े गए

दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 6 नए जज, मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय ने दिलाई शपथ

दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 6 नए जज, मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय ने दिलाई शपथ

संसद की कार्यवाही पक्ष और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी, सरकार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा को तैयार: किरेन रिजिजू

संसद की कार्यवाही पक्ष और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी, सरकार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा को तैयार: किरेन रिजिजू

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने देखी भारत की सैन्य शक्ति, मानसून सत्र से पहले बोले मोदी

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने देखी भारत की सैन्य शक्ति, मानसून सत्र से पहले बोले मोदी

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट में 19 साल बाद फैसला, सबूत न मिलने पर 12 आरोपी बरी

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट में 19 साल बाद फैसला, सबूत न मिलने पर 12 आरोपी बरी

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग को लेकर लोकसभा में भारी हंगामा, प्रश्नकाल बाधित

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग को लेकर लोकसभा में भारी हंगामा, प्रश्नकाल बाधित

मानसून की प्रगति अच्छी, अर्थव्यवस्था को होगा लाभ, मानसून सत्र से पहले बोले PM मोदी

मानसून की प्रगति अच्छी, अर्थव्यवस्था को होगा लाभ, मानसून सत्र से पहले बोले PM मोदी

Monsoon Session: आज से शुरू हो रहा मानसून सत्र, लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों से की यह अपील

Monsoon Session: आज से शुरू हो रहा मानसून सत्र, लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों से की यह अपील