Saturday, March 21, 2026
BREAKING
प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हवाई यात्रियों के लिए स्मार्ट योग रूटीन, आयुष मंत्रालय ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव केंद्र ने आयकर नियम 2026 के लिए अधिसूचना जारी की, रिटर्न फाइल करना आसान हुआ दिल्ली के उपराज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया मुख्यमंत्री सेहत योजना से बुजुर्गों को बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं: डॉ. बलबीर सिंह 214 करोड़ रुपये की लागत वाली काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से 33 गांवों और 11,500 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ: बरिंदर कुमार गोयल अगर गैस की कोई कमी नहीं तो लोगों की लाइन क्यों लगी है? : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुशासन का मूल मंत्र: तेजी, पारदर्शिता और समयबद्ध निपटान : अनिल विज

हिमाचल

हिमाचल में खतरे की घंटी! पंडोह डैम से छोड़ा गया 42,000 क्यूसेक पानी, जानिए अब क्या होगा?

21 जुलाई, 2025 04:35 PM

मंडी : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। सोमवार सुबह मंडी स्थित पंडोह डैम में ब्यास नदी की ओर से 42,000 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। हालात को देखते हुए बीबीएमबी प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए डैम के पांच गेट खोल दिए और पानी को नदी में छोड़ा गया।

अभी खतरे से नीचे है जलस्तर, लेकिन अलर्ट पर हैं टीमें

डैम का जलस्तर इस समय 2920 फीट रिकॉर्ड किया गया है, जो खतरे के निशान 2941 फीट से अभी नीचे है। बीबीएमबी पंडोह के अधिशाषी अभियंता चंद्रमणि शर्मा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने जैसी कोई बात नहीं है। जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की टीमें अलर्ट मोड पर हैं।

बिजली उत्पादन भी चालू, लेकिन नजर सिल्ट पर

इस बीच, बग्गी सुरंग के ज़रिए करीब 2000 क्यूसेक पानी डैहर पावर हाउस भेजा जा रहा है। हालांकि सुरंग में सिल्ट की मात्रा (पीपीएम) बढ़ी हुई पाई गई है। अधिकारीयों के मुताबिक अगर सिल्ट का स्तर और ज्यादा होता है, तो सुरंग को तत्काल बंद कर दिया जाएगा। फिलहाल कोई खतरा नहीं है।

नदी किनारे न जाने की अपील

बीबीएमबी और जिला प्रशासन ने लोगों से सख्त अपील की है कि वे नदी-नालों के पास न जाएं, किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें, और सिर्फ प्रशासन के दिशा-निर्देशों का ही पालन करें। मौसम और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अलर्ट है, खतरा नहीं — लेकिन सतर्क रहें

प्रशासन ने कहा है कि हालात भले ही नियंत्रण में हैं, लेकिन सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। लोगों से कहा गया है कि वे किसी भी स्थिति में प्रशासन से संपर्क में रहें और नदी के पास जाने से बचें।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले