Wednesday, July 22, 2026
BREAKING
रिटेल किरयाना मर्चेंट्स एसोसिएशन (रजि.), खरड़ ने वेरका प्रबंधन से निष्पक्ष व्यापारिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की नीट मामला: राहुल गांधी ने रखीं तीन मांगें, 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और सरकार से माफी की अपील' सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने के लिए तैयार, सरकार के सामने रखी शर्त छात्रों के प्रदर्शन पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'आपकी लड़ाई आपकी ही रहनी चाहिए, किसी और का एजेंडा मत बनने दीजिए' हरियाणा ACB ने तैयार की 140 'महाभ्रष्ट' अधिकारियों की सूची, रिश्वतखोरों पर तेज होगा शिकंजा : अरशिन्दर सिंह चावला भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी हमेशा से ही अराजकता का माहौल पैदा कर राजनीति करती है कांग्रेस: मंत्री गौरव गौतम राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं पर बल प्रयोग निंदनीय, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और परीक्षा प्रणाली में सुधार जरूरी : भूपेंद्र हुड्डा एफसीआई को हस्तांतरण तक खाद्यान्न का समुचित भंडारण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए : प्रो. असीम कुमार घोष प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार : नायब सैनी

हरियाणा

हमेशा से ही अराजकता का माहौल पैदा कर राजनीति करती है कांग्रेस: मंत्री गौरव गौतम

22 जुलाई, 2026 07:47 PM

हरियाणा सरकार में मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करने की निंदा की। उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही अराजकता का माहौल पैदा करके देश में राजनीति करना चाहती है। विपक्ष का रवैया अपमानजनक रहा है। अगर कोई मुद्दा वाकई में देशहित में है तो उसका केंद्र सरकार ने हमेशा समर्थन किया है। अगर उनके पास देशहित से जुड़ा कोई मुद्दा है तो उस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए, लेकिन मौजूदा समय में जिस तरह से युवाओं को बहला फुसलाकर उन्हें गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, वह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। मंत्री गौरव गौतम के मुताबिक, हर राजनीतिक दल की एक जिम्मेदारी होती है। ऐसी स्थिति में मैं विपक्षी दलों से यही कहना चाहूंगा कि वो पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करें। ऐसा कोई काम न करें, जिससे देश का माहौल खराब हो। हम लोगों को यह पूरी साजिश समझ में आ रही है कि किस तरह से लोगों को भड़का करके देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है। मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर आपके पास वाकई में देशहित से जुड़ा मुद्दा है तो उसे संसद में उठाएं। संसद का सत्र चल रहा है। हर मुद्दे पर खुलकर चर्चा होगी। देश के लोगों ने आपको चुनकर भेजा है कि देशहित के बारे में बात करें। अगर युवाओं से जुड़ा कोई मुद्दा है तो उसे उठाएं।

मंत्री ने कहा कि अगर कोई बाहरी ताकत का सहारा लेकर देश को कमजोर करने की कोशिश करेगा तो उसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आप देख सकते हैं कि वहां पर मौजूदा समय में किस तरह के नारे लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस के लोग इस प्रकार की बातों को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे लगता है कि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सबसे अच्छा मंच संसद ही है। केंद्र सरकार किसी भी प्रकार की अराजकता को फैलने नहीं देगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा ACB ने तैयार की 140 'महाभ्रष्ट' अधिकारियों की सूची, रिश्वतखोरों पर तेज होगा शिकंजा : अरशिन्दर सिंह चावला

हरियाणा ACB ने तैयार की 140 'महाभ्रष्ट' अधिकारियों की सूची, रिश्वतखोरों पर तेज होगा शिकंजा : अरशिन्दर सिंह चावला

भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं पर बल प्रयोग निंदनीय, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और परीक्षा प्रणाली में सुधार जरूरी : भूपेंद्र हुड्डा

राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं पर बल प्रयोग निंदनीय, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और परीक्षा प्रणाली में सुधार जरूरी : भूपेंद्र हुड्डा

एफसीआई को हस्तांतरण तक खाद्यान्न का समुचित भंडारण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए : प्रो. असीम कुमार घोष

एफसीआई को हस्तांतरण तक खाद्यान्न का समुचित भंडारण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए : प्रो. असीम कुमार घोष

प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार : नायब सैनी

प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार : नायब सैनी

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं : राव नरेंद्र सिंह

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं : राव नरेंद्र सिंह

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने का केस दर्ज होना चाहिए : अनिल विज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने का केस दर्ज होना चाहिए : अनिल विज

प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज

प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज

देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा

देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा

संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त

संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त