Wednesday, July 22, 2026
BREAKING
रिटेल किरयाना मर्चेंट्स एसोसिएशन (रजि.), खरड़ ने वेरका प्रबंधन से निष्पक्ष व्यापारिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की नीट मामला: राहुल गांधी ने रखीं तीन मांगें, 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और सरकार से माफी की अपील' सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने के लिए तैयार, सरकार के सामने रखी शर्त छात्रों के प्रदर्शन पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'आपकी लड़ाई आपकी ही रहनी चाहिए, किसी और का एजेंडा मत बनने दीजिए' हरियाणा ACB ने तैयार की 140 'महाभ्रष्ट' अधिकारियों की सूची, रिश्वतखोरों पर तेज होगा शिकंजा : अरशिन्दर सिंह चावला भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी हमेशा से ही अराजकता का माहौल पैदा कर राजनीति करती है कांग्रेस: मंत्री गौरव गौतम राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं पर बल प्रयोग निंदनीय, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और परीक्षा प्रणाली में सुधार जरूरी : भूपेंद्र हुड्डा एफसीआई को हस्तांतरण तक खाद्यान्न का समुचित भंडारण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए : प्रो. असीम कुमार घोष प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार : नायब सैनी

मनोरंजन

छात्रों के प्रदर्शन पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'आपकी लड़ाई आपकी ही रहनी चाहिए, किसी और का एजेंडा मत बनने दीजिए'

22 जुलाई, 2026 07:54 PM

मुंबई : जंतर-मंतर पर हो रहे छात्रों के प्रदर्शन और उससे जुड़ी तस्वीरों ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस मुद्दे पर कई फिल्मी सितारे अपनी-अपनी राय रख चुके हैं। अब अभिनेता अनुपम खेर ने भी छात्रों के समर्थन में खुलकर बात की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि इस आंदोलन को बाहरी लोगों के एजेंडे का हिस्सा नहीं बनने देना चाहिए। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो की शुरुआत छात्रों को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा, "मेरे प्यारे छात्रों, नमस्ते। एक-दो दिन पहले आपके प्रदर्शन की तस्वीरें देखकर मन व्याकुल भी हुआ और दुखी भी। किसी भी छात्र को अपनी बात रखने के लिए ऐसी परिस्थितियों से नहीं गुजरना चाहिए। मैं भी कभी छात्र था। मैंने भी सपने देखे, सवाल पूछे, और व्यवस्था से असहमति जताई। आज भी मेरे संस्थान में सैकड़ों विद्यार्थी हैं, इसलिए मैं आपकी बेचैनी, आपका गुस्सा और आपकी उम्मीदें तीनों को समझ सकता हूं। मेरी नजर में छात्र आंदोलन समाज की सबसे सच्ची आवाज होती है। उनमें कोई स्वार्थ नहीं होता; उनमें उन्हें बस अपने भविष्य की चिंता होती है, अपने अधिकारों की बात होती है, और देश को बेहतर बनाने का सपना भी होता है।" वीडियो में आगे अनुपम खेर ने छात्रों को सावधान रहने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा, ''इसलिए मैं दिल से आपके साथ हूं, लेकिन एक बात और, मैं आपसे बड़े भाई की तरह कहना चाहता हूं। जब आपके आंदोलन में बाहर के लोग घुसने लगते हैं- राजनैतिक अवसरवादी, हर आंदोलन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले लोग, ऐसे तत्व जिनका मकसद आपका मुद्दा नहीं, बल्कि अपना एजेंडा होता है। तब सावधान हो जाइए। शुरू में आपको लगेगा कि जितने ज्यादा लोग जुड़ेंगे आपकी ताकत उतनी बढ़ेगी, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता। बहुत बार वही लोग आपकी सबसे बड़ी ताकत को आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बना देते हैं। वो आपकी आवाज नहीं बनते, वो आपकी आवाज का इस्तेमाल करने लगते हैं। वो आपके दर्द को महसूस करने नहीं आते, वो आपके दर्द पर अपनी राजनीति की इमारत खड़ी करने आते हैं।''


उन्होंने आगे कहा, ''धीरे-धीरे मुद्दा आपका नहीं रह जाता है; कैमरे उनके हो जाते हैं, नारे उनके हो जाते हैं, मकसद उनका हो जाता है और शायद नुकसान आपका। आपकी सच्चाई पीछे छूट जाती है। आपकी लड़ाई आपकी ही रहनी चाहिए। उसे किसी और के एजेंडे का मंच मत बनने दीजिए। लोकतंत्र में सवाल पूछना आपका अधिकार है, प्रदर्शन करना आपका अधिकार है। अपनी बात मजबूती से कहना आपका अधिकार है, लेकिन, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी ये भी है कि आपकी आवाज पर किसी और का कब्जा ना हो।''


वीडियो के आखिर में अनुपम खेर ने छात्रों को हौसला देते हुए कहा, "याद रखिए, छात्र किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। आपकी ऊर्जा, आपकी ईमानदारी, और आपका आदर्शवाद ही आपकी असली ताकत है। उसे किसी के हाथ का औजार मत बनने दीजिए। मैं आपके साथ हूं, आज भी... कल भी... मैं चाहता हूं कि आप निडर होकर अपनी बात कहें, लेकिन अपनी शर्तों पर, अपने विवेक से, अपने आत्मसम्मान के साथ। ईश्वर आपको स्वस्थ रखें, सुरक्षित रखें और हमेशा सच के साथ खड़े रहने का साहस दे।"


अनुपम खेर ने वीडियो के साथ एक लंबा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, ''छात्र किसी भी देश की सबसे बड़ी उम्मीद होते हैं। उनकी आवाज को सुना जाना चाहिए, समझा जाना चाहिए और उसका सम्मान होना चाहिए। मेरी केवल एक प्रार्थना है – अपनी लड़ाई, अपना मुद्दा और अपनी सोच किसी और के हाथों का औजार मत बनने दीजिए। यह संदेश किसी के पक्ष या विपक्ष में नहीं, बल्कि हमारे युवाओं के भविष्य के पक्ष में है। सुरक्षित रहिए, जागरूक रहिए और अपने विवेक पर हमेशा भरोसा रखिए।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

प्रीति जिंटा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, सरकार से की बातचीत की अपील

प्रीति जिंटा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, सरकार से की बातचीत की अपील

9 साल की उम्र में 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' पहुंचे थे अरमान मलिक, यहीं से शुरू हुआ था सिंगिंग का सफर

9 साल की उम्र में 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' पहुंचे थे अरमान मलिक, यहीं से शुरू हुआ था सिंगिंग का सफर

पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है'

पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है'

बॉक्स ऑफिस पर जन नायकन का तूफान! पहला दिन 100 करोड़, शाहरुख की पठान से आगे और रजनीकांत की कुली से पीछे

बॉक्स ऑफिस पर जन नायकन का तूफान! पहला दिन 100 करोड़, शाहरुख की पठान से आगे और रजनीकांत की कुली से पीछे

'आदर्श बाल विद्यालय' में पिता का किरदार निभाने से घबराए नवीन कस्तूरिया, बताया- 'आसान नहीं था'

'आदर्श बाल विद्यालय' में पिता का किरदार निभाने से घबराए नवीन कस्तूरिया, बताया- 'आसान नहीं था'

'द केरल स्टोरी' के बाद विवादित विषयों से जुड़ना करियर की रणनीति नहीं : अदा शर्मा

'द केरल स्टोरी' के बाद विवादित विषयों से जुड़ना करियर की रणनीति नहीं : अदा शर्मा

सूरज बड़जात्या संग पहली मुलाकात पर बोलीं अमृता राव- मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतना बड़ा रोल मिलेगा

सूरज बड़जात्या संग पहली मुलाकात पर बोलीं अमृता राव- मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतना बड़ा रोल मिलेगा

दिलजीत दोसांझ ने छात्रों के CJP विरोध-प्रदर्शन का किया खुलकर सपोर्ट, कहा- मुझे बोला जाएगा एंटी नेशनल

दिलजीत दोसांझ ने छात्रों के CJP विरोध-प्रदर्शन का किया खुलकर सपोर्ट, कहा- मुझे बोला जाएगा एंटी नेशनल

Lock Upp 2 : शिल्पा शिंदे से टक्कर लेने आएंगी हिना खान, होने वाले हैं बड़े हंगामे

Lock Upp 2 : शिल्पा शिंदे से टक्कर लेने आएंगी हिना खान, होने वाले हैं बड़े हंगामे

'हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं', भूमि पेडनेकर बोलीं- बातचीत से होगी सुधार की शुरुआत

'हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं', भूमि पेडनेकर बोलीं- बातचीत से होगी सुधार की शुरुआत