Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

हरियाणा ACB ने तैयार की 140 'महाभ्रष्ट' अधिकारियों की सूची, रिश्वतखोरों पर तेज होगा शिकंजा : अरशिन्दर सिंह चावला

22 जुलाई, 2026 07:49 PM

पंचकूला : हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए प्रदेशभर के 140 ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार की है, जिनके खिलाफ लगातार रिश्वत लेने की शिकायतें मिल रही हैं। ब्यूरो प्रमुख अरशिन्दर सिंह चावला ने स्पष्ट किया कि यह सूची किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि आम जनता को भ्रष्टाचार से राहत दिलाने और प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। बुधवार को पंचकूला स्थित ब्यूरो मुख्यालय में आयोजित प्रदेशस्तरीय समीक्षा बैठक में चावला ने सभी रेंजों के पुलिस अधीक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भ्रष्टाचार निरोधक अभियानों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी रेंज के पास अन्य भ्रष्ट अधिकारियों की जानकारी है तो एक सप्ताह के भीतर सूची अपडेट कर मुख्यालय भेजी जाए।

शिकायतकर्ता का भरोसा सबसे बड़ी ताकत
ब्यूरो प्रमुख ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में शिकायतकर्ता की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं की गोपनीयता, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाए तथा ट्रैप कार्रवाई से लेकर न्यायालय में दोषियों को सजा दिलाने तक हर स्तर पर उनका सहयोग किया जाए।


जनवरी 2022 से जून 2026 तक 92 ट्रैप
बैठक में बताया गया कि जनवरी 2022 से जून 2026 के बीच ब्यूरो ने 92 सफल ट्रैप और रेड की हैं, जिनमें कई अधिकारियों और कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। चावला ने कहा कि भ्रष्टाचार सरकारी व्यवस्था को दीमक की तरह खोखला करता है और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी।


2 लाख से अधिक की रिश्वत पकड़ने वालों को मिलेगा सम्मान
अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए घोषणा की गई कि 2 लाख रुपये या उससे अधिक की रिश्वत के मामलों में सफल ट्रैप करने वाले अधिकारियों को 'क्लास-1 सर्टिफिकेट' देकर सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को भविष्य में भी पुरस्कृत किया जाएगा।


हाई-टेक तकनीक और जनभागीदारी पर जोर
चावला ने ट्रैप कार्रवाई में आधुनिक तकनीक और हाई-टेक उपकरणों के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी रेंजों को अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जा चुके हैं और जल्द ही नए उपकरण भी खरीदे जाएंगे।
साथ ही भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 और 1064 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक लोग आगे आकर भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकें।


उत्कृष्ट अधिकारियों को किया सम्मानित
बैठक के दौरान वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वर्ण और रजत पदक प्रदान किए गए। स्वर्ण पदक 10 सफल ट्रैप/रेड और रजत पदक 5 से अधिक सफल ट्रैप करने वाले अधिकारियों को दिए गए।
बैठक के अंत में अरशिन्दर सिंह चावला ने कहा कि "जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हरियाणा में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है और ब्यूरो पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करता रहेगा।"

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड