Sunday, July 05, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

‘तमाशा बंद करे सरकार, 'फ्यूनरल होने दे' वाई पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी बोले

14 अक्टूबर, 2025 07:36 PM

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार दोपहर को दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के चंडीगढ़ स्थित आवास पर पहुँचकर उनके पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। बता दें कि पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को कथित तौर पर आत्महत्या कर की थी। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में सीनियर पुलिस अधिकारियों पर जातिगत उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया था।

पत्नी और बेटी से की बातचीत-
राहुल गांधी ने दिवंगत आईपीएस की आईएएस पत्नी अमनीत पूरन कुमार और बेटी अमूल्या से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। इस दौरान हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा सहित कई अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद थे।

राहुल गांधी बोले-
पूरन कुमार को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने इस घटना को 'एक परिवार का मामला नहीं' बताया। उन्होंने दावा किया कि इस घटना से देश में एक गलत मैसेज जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा, "सालों से सिस्टम के आधार पर भेदभाव हो रहा है। अधिकारी को कमतर करने के लिए, करियर बर्बाद करने के लिए सिस्टम के आधार पर दूसरे अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं। देश में करोड़ों दलित भाई-बहन हैं। उनको गलत मैसेज जा रहा है... मैसेज यह जा रहा है कि आप कितने भी सफल क्यों न हों, कितने भी ताकतवर क्यों न हों, कितने भी इंटेलिजेंट क्यों न हों। अगर आप दलित हो तो आपको दबाया जा सकता है।" उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह इस मामले पर 'तमाशा बंद करे' और अधिकारी का 'फ्यूनरल होने दे'।

क्या है पूरा मामला?
वरिष्ठ आईपीएस वाई. पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास के बेसमेंट में खुद को गोली मार ली थी। मौत से एक दिन पहले उन्होंने पत्नी के नाम वसीयत और आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा था। इस नोट में उन्होंने हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत कपूर, रोहतक एसपी नरेंद्र बिजरनिया समेत 13 अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने लिखा था कि वे अब और सहन नहीं कर सकते और जो लोग उन्हें इस हालत में लाए हैं, वे ही उनकी मौत के जिम्मेदार हैं।

परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकार
दिवंगत आईपीएस की पत्नी अमनीत पूरन कुमार ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित परिवार की मांग है कि आरोपी अधिकारियों को एफआईआर में नामजद किया जाए और उनकी तुरंत गिरफ्तारी हो। मांगें पूरी न होने तक परिवार ने दिवंगत आईपीएस का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।

पुलिस ने पत्नी को भेजा नोटिस
मामले की जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस ने दिवंगत आईपीएस की पत्नी को नोटिस जारी कर पूरन कुमार का लैपटॉप मांगा है। पुलिस का मानना है कि सुसाइड नोट की प्रामाणिकता और ईमेल विवरणों की जांच के लिए यह लैपटॉप अहम सबूत साबित हो सकता है। पुलिस इस लैपटॉप को सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब (CFSL) भेजकर सुसाइड नोट की सत्यता की जांच करना चाहती है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित