Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

हरियाणा में IPS के बाद अब ASI ने की आत्महत्या, तीन पन्नों का पीछे छोड़ गए सुसाइड नोट

14 अक्टूबर, 2025 07:42 PM

हरियाणा के रोहतक जिले में साइबर सेल में तैनात एक एएसआई (ASI) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन पन्नों का सुसाइड नोट और एक वीडियो मैसेज बरामद किया है, जिसमें मृतक ने गंभीर आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार और जातिवाद के मामलों का खुलासा किया है। सूत्रों के अनुसार, मृतक एएसआई उस समय एक अहम जांच टीम का हिस्सा था, जो पूर्व आईपीएस (IPS) अधिकारी वाई पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार से जुड़े मामलों की जांच कर रही थी। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि सुसाइड नोट और वीडियो को फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया है।

सुसाइड नोट में क्या लिखा गया
एएसआई ने अपने सुसाइड नोट में खुद का परिचय देते हुए लिखा कि वह संदीप कुमार, पुत्र दयानंद, गांव जुलाना, जींद का निवासी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हमेशा सच्चाई और ईमानदारी के साथ काम किया और देशभक्ति उनके परिवार में पीढ़ियों से रही है। उन्होंने अपने दादाओं और छोटे दादाओं का जिक्र किया, जिन्होंने सेना में देश की सेवा की और बर्मा में युद्ध में हिस्सा लिया। एएसआई ने भगत सिंह को अपना आदर्श बताया और लिखा कि देश और समाज से बड़ा कोई मूल्य नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज में सबसे बड़ी समस्या आज भ्रष्टाचार और जातिवाद है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में कई आईएएस और पुलिस अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, लेकिन कुछ ईमानदार अफसरों ने प्रयास किया कि व्यवस्था में सुधार हो।

आईजी वाई पूरन कुमार पर आरोप
सुसाइड नोट में मृतक ने कहा कि जब आईजी वाई पूरन कुमार रोहतक रेंज में तैनात हुए, उन्होंने ईमानदार और कर्मठ कर्मियों का तबादला कर दिया और भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को प्रमोट किया। उन्होंने कर्मचारियों में जातिवाद फैलाया और फाइलों के नाम पर कर्मचारियों से पैसे ऐंठे। एएसआई ने आरोप लगाया कि आईजी और उनके गनमैन ने कर्मचारियों को मेंटल और फिजिकल टॉर्चर किया। महिला पुलिस कर्मचारियों को ट्रांसफर और यौन शोषण के माध्यम से परेशान किया गया, जबकि सामान्य नागरिक और व्यापारी भी भारी रिश्वत देने के लिए मजबूर किए गए। उन्होंने लिखा कि यह केवल भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि जुल्म की चरम सीमा थी।

भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ शहादत
मृतक ने लिखा कि उनकी आत्महत्या भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ शहादत है और उन्होंने न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल सत्य और न्याय की रक्षा करना था। उन्होंने नोट में यह भी कहा कि कई ईमानदार अफसरों ने उनके प्रयासों में सहयोग दिया, लेकिन आईजी वाई पूरन कुमार की तैनाती के बाद भ्रष्टाचार की स्थिति और बढ़ गई।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मृत्यु के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट और वीडियो को फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया है। मामले की जांच अभी जारी है और उच्च अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान