Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

खेल

हरभजन सिंह बोले- 'हम जवानों को खोते हैं और फिर क्रिकेट खेलने चले जाते हैं, यह गलत है'

13 अगस्त, 2025 08:29 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह ने आगामी एशिया कप में पाकिस्तान के साथ मैच खेलने का विरोध किया है। उन्होंने 'देश पहले' के संदेश के साथ भारतीय टीम से पाकिस्तान के साथ मैच का बहिष्कार करने की जोरदार वकालत की है। उनका कहना है कि जब तक दोनों देशों के बीच तनाव खत्म नहीं हो जाता तब तक क्रिकेट जैसे मामले बहुत छोटे हैं।

'खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते'
हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा, "खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।" उन्होंने जवानों की शहादत को याद करते हुए कहा, "हमारे देश का वो जवान जो सरहद पर खड़ा है, जिसकी फैमिली कई बार उसे नहीं देख पाती, जो कई बार शहीद हो जाता है और घर वापस नहीं लौट पाता, उनकी कुर्बानी हम सबके लिए इतनी बड़ी है कि उसके सामने एक क्रिकेट मैच न खेलना बहुत छोटी बात है।"

उन्होंने सरकार के रुख का समर्थन करते हुए कहा कि जब तक सीमा पर गोलीबारी और तनाव खत्म नहीं होता, क्रिकेट की कोई अहमियत नहीं है। उनके लिए देश हमेशा पहले आता है चाहे आप खिलाड़ी हों या कोई और।

मीडिया पर भी उठाए सवाल
हरभजन सिंह ने मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि मीडिया को पाकिस्तान को बेवजह इतनी अहमियत नहीं देनी चाहिए। जब देश ने पाकिस्तान का बहिष्कार कर रखा है, तो मीडिया को भी उन्हें दिखाने से बचना चाहिए। उन्होंने मीडिया से कहा कि उसे आग में घी डालने जैसा काम नहीं करना चाहिए और पाकिस्तानी खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाओं को टीवी पर प्रसारित नहीं करना चाहिए।

एशिया कप में भारत की स्थिति
एशिया कप का यह तीसरा संस्करण टी20 फॉर्मेट में 9 सितंबर से शुरू होने वाला है। भारतीय टीम को ग्रुप ए में पाकिस्तान, ओमान और मेजबान यूएई के साथ रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा, जबकि पाकिस्तान के साथ मुकाबला 14 सितंबर को होगा। अगर दोनों टीमें आगे बढ़ती हैं, तो उनके बीच 21 सितंबर को एक और मैच होने की संभावना है। टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को होगा।

भारतीय टीम, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में, मौजूदा चैम्पियन है। पिछले संस्करण में भारत ने श्रीलंका को हराकर अपना आठवां खिताब जीता था, जो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल