Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई सोच और सक्रिय कार्यशैली को अपनाना होगा : विनोद सिंगला अखिलेश हत्याकांड : मुख्य आरोपी विक्रम और केके गौतम बी-वारंट पर हाथरस कोर्ट में पेश हरियाणा में 13246 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों अब से करना होगा ये काम , हर जिले का शेड्यूल जारी CM नायब सैनी के 'हंटर' से बैंक में हड़कंप, नगर निगम का फंसा हुआ 127 करोड़ का फंड रिलीज पंचकूला में संपन्न हुआ वार्षिक चुनाव, विनीता बांगड़ फिर से बनीं हरियाणा नर्सिंग यूनियन की राज्य प्रधान Haryana: हरियाणा में रेल कनैक्टिविटी का नया दौर, इस टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा.... पंजाब में गिरे ओले, सभी जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट! बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी पंजाब में चलेंगी 860 स्पेशल ट्रेनें, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगनप्रीत का पिता गिरफ्तार, 1 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप विधानसभा : आरडीजी बहाली के लिए सरकार का साथ दे विपक्ष : सुक्खू

राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने अदालत में बताया अपनी जान को खतरा, बोले- 2 नेताओं ने दी थी धमकी

13 अगस्त, 2025 08:34 PM

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पुणे की एक विशेष अदालत में पेशी के दौरान अपनी जान को खतरा बताया है। यह मामला स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के खिलाफ कथित मानहानि टिप्पणी से जुड़ा है, जिसमें सत्याकी सावरकर ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

राहुल गांधी की ओर से पेश वकील मिलिंद दत्तात्रय पवार ने अदालत में लिखित आवेदन देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता सत्याकी सावरकर, नाथूराम गोडसे और गोपाल गोडसे के वंशज हैं, जिनका इतिहास हिंसक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। पवार ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक माहौल और कुछ नेताओं के विवादास्पद बयानों के कारण राहुल गांधी की जान को गंभीर खतरा है।

अदालत में राहुल गांधी का बयान

पेशी के दौरान राहुल गांधी ने अदालत से कहा कि उन्हें दो नेताओं ने धमकी दी है। उन्होंने पंजाब के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह का नाम लिया। राहुल के मुताबिक, रवनीत सिंह बिट्टू ने उन्हें 'देश का नंबर एक आतंकवादी' कहा था, जबकि तरविंदर सिंह मारवाह ने उनके खिलाफ धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि 'राहुल गांधी का हाल उनकी दादी (इंदिरा गांधी) जैसा होगा।'

अतिरिक्त सुरक्षा की मांग

इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी के वकील ने अदालत से अनुरोध किया कि सुनवाई के दौरान और आगे भी राहुल गांधी को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की जाए। इस मामले में अदालत ने राहुल गांधी की अर्जी पर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई पर फैसला आने की संभावना है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही