Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

केंद्रीय रेल मंत्री से मिले अनुराग और भारद्वाज, ऊना-कांगड़ा के बीच नई रेलवे लाइन की रखी मांग

12 अगस्त, 2025 08:49 PM

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सासंद राजीव भारद्वाज ने आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से भेंट की। इस दौरान इन दोनों नेताओं ने ऊना से कांगड़ा के बीच कुन्नाह होते हुए एक नई रेल लाइन के सर्वे की मांग की। ऊना, हमीरपुर व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र को देश भर से जोड़ने वाली यह नई रेल लाइन छात्रों, श्रद्धालुओं, व्यापारियों, सैनिकों व पर्यटकों को विशेष लाभ पहुंचाएगी।

अनुराग ठाकुर ने कहा “ किसी भी राज्य अर्थव्यवस्था की मज़बूती वहां मौजूद रेल और सड़क की कनेक्टिविटी पर निर्भर करता है। राज्य के विकास में रेलवे लाइन का अत्यधिक महत्व है और इसके निर्माण से निश्चित रूप से राज्य की आर्थिक प्रगति में बढो़त्तरी होती है साथ ही रेलवे लाइन सड़क परिवहन के दबाव को कम करने में मदद करती है। मेरा प्रयास हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सतत् रेलवे विकास का रहा है और इसी क्रम में आज मैंने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद राजीव भारद्वाज के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से भेंट कर ऊना से कांगड़ा के बीच नई रेल लाइन के सर्वे की मांग रखी।

रेल मंत्री से भेंट के दौरान हमने उन्हें बताया कि जनता की सुविधा के दृष्टिगत ऊना से कांगड़ा के बीच कुन्नाह होते हुए एक नई रेल लाइन का निर्माण अति आवश्यक है। हमीरपुर व काँगड़ा संसदीय क्षेत्र को देश भर से जोड़ने वाली यह रेल लाइन छात्रों, श्रद्धालुओं, व्यापारियों, सैनिकों व पर्यटकों को विशेष लाभ पहुंचाएगी। देवी सर्किट के रूप में बनने वाली यह रेल मार्ग कालेश्वर महादेव मंदिर, मां ज्वालामुखी, मां चिंतपूर्णी, मां बगलामुखी, मां बज्रेश्वरी, मां चामुंडा देवी, मसरूर मंदिर और बाबा बालकनाथ मंदिर जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों को भी जोड़ेगा, जहां साल भर देश भर से करोड़ों श्रद्धालु आते हैं। साथ ही यह रेल लाइन NIT, IIIT, मेडिकल कॉलेज, सेंट्रल यूनिवर्सिटी जैसे अनेकों संस्थानों में पढ़ने वाले हज़ारों छात्रों व शिक्षकों को लाभ पहुंचायेगी”।

राजीव भारद्वाज ने कहा “ कांगड़ा हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख ज़िला है जहां तिब्बती धर्मगुरु श्रद्धेय दलाई लामा जी का निवास है साथ ही यहां प्रतिष्ठित धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम भी है, जो दुनिया के सबसे मनोरम स्टेडियमों में से एक है और खेल प्रेमियों और पर्यटकों दोनों को आकर्षित करता है। इसके अतिरिक्त, प्रस्तावित मार्ग महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और पौंग बांध तथा धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना जैसी प्रमुख जल विद्युत परियोजनाओं के लिए बेहतर संपर्क प्रदान करेगा। इस रेलवे लाइन के निर्माण से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को उल्लेखनीय रूप से बढ़ावा मिलेगा, राजस्व सृजन होगा और क्षेत्र के लिए आर्थिक अवसर पैदा होंगे।

उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के अन्य राज्यों से तीर्थयात्री अक्सर उपर्युक्त प्रतिष्ठित मंदिरों के दर्शन के लिए आते हैं। बेहतर रेल संपर्क से उनकी यात्रा बहुत आसान हो जाएगी और बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा। इस प्रकार, यह रेलवे लाइन घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों पर्यटकों को आकर्षित करेगी और संपर्क, सुगम्यता में सुधार और व्यापक आर्थिक संभावनाओं के द्वार खोलकर हिमाचल प्रदेश के लोगों को अत्यधिक लाभान्वित करेगी। ऐसे में यह रेल लाइन हर दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके बनने से ना सिर्फ़ यात्रियों की सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी अपितु केंद्र व राज्य सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा”।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन