Thursday, September 03, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट

07 जुलाई, 2026 05:29 PM

शिमला/हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज प्रदेश सचिवालय से हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने 7.54 करोड़ रुपए की लागत से पटलांदर (अंसला) में बनकर तैयार हुए 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन का वर्चुअल माध्यम से विधिवत शुभारम्भ किया। इस सब-स्टेशन के शुरू होने से सुजानपुर क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों के लगभग 14 हजार लोगों को बिजली की आपूर्ति मिलेगी। लाभान्वित होने वाली पंचायतों में पटलांदर, रंगर, चौरी, अंसला, भगोल, चमियाना, दुहाक, सौद, भटेरा, पनोह, धैल, जियार कसीरी, पीपल, टिक्करु, सपाहल और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

इस परियोजना के तहत चबुतरा से अंसला तक लगभग 7.2 किलोमीटर लंबी 33 केवी एचटीएससी लाइन बिछाई गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस नए सब-स्टेशन से 11 केवी कोट चौरी, सुजानपुर, पटलांदर और पलाई फीडरों को सीधे बिजली की आपूर्ति प्रदान की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति या फॉल्ट के समय क्षेत्र की बिजली गुल न हो, इसके लिए इस सब-स्टेशन को 33 केवी सब-स्टेशन टौणी देवी और 33 केवी सब-स्टेशन सुजानपुर के साथ जोड़ा गया है। इससे निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी। लाइन की लंबाई कम होने और फीडर आपस में जुड़े होने से बिजली की बर्बादी कम होगी, साथ ही क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या का भी हमेशा के लिए समाधान हो जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुजानपुर के विधायक रणजीत सिंह राणा समय-समय पर इस समस्या को लेकर उनके पास आते थे, जिसके बाद सरकार ने इसके लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया। सीएम ने कहा कि वह खुद सुजानपुर जाकर इसका उद्घाटन करना चाहते थे, लेकिन खराब मौसम और बरसात के कारण यह संभव नहीं हो पाया। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश सरकार राज्य का एक समान विकास सुनिश्चित कर रही है। वहीं सुजानपुर से वर्चुअली जुड़े विधायक रणजीत सिंह राणा ने इस बड़ी परियोजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है, जिससे 16 पंचायतों की बड़ी समस्या दूर हुई है।

शिमला सचिवालय में इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, सुरेश कुमार और सुदर्शन बबलू, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर और राज्य विद्युत बोर्ड के एमडी आदित्य नेगी उपस्थित रहे। वहीं, सुजानपुर से हमीरपुर की डीसी गंधर्वा राठौड़ और एसपी बलबीर सिंह वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू