Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

07 जुलाई, 2026 05:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जकार्ता में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि भारत और इंडोनेशिया के कोस्ट गार्ड अब हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

द्विपक्षीय बैठक के बाद संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश रक्षा आदान-प्रदान, आपदा प्रबंधन और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने इस साझेदारी को “21वीं सदी का सुनहरा अध्याय” बताया।

पीएम मोदी ने कहा, “मेरा मानना है कि आज भारत-इंडोनेशिया साझेदारी में एक सुनहरे अध्याय की शुरुआत हो रही है, और इस सुनहरे अध्याय का 21वीं सदी की दुनिया और पूरी मानवता पर गहरा सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हमारे देशों के बीच बढ़ता भरोसा हमारे रक्षा, सुरक्षा और समुद्री सहयोग को मजबूत कर रहा है।”

प्रमुख घोषणाएं:
समुद्री सुरक्षा: दोनों देशों के कोस्ट गार्ड हिंद महासागर में संयुक्त रूप से मिलकर काम करेंगे।

ब्लू इकोनॉमी: बंदरगाह विकास, समुद्री व्यापार और नीली अर्थव्यवस्था में सहयोग बढ़ाने का फैसला।

IIM बैंगलोर कैंपस: इंडोनेशिया में IIM बैंगलोर का नया कैंपस खोला जाएगा।

स्पेस सेक्टर: संयुक्त रिसर्च, टेक्नोलॉजी शेयरिंग और क्षमता निर्माण पर समझौता।

स्वास्थ्य क्षेत्र: इंडोनेशिया को सस्ती भारतीय दवाएं उपलब्ध कराने और डॉक्टरों-हेल्थकेयर वर्कर्स की क्षमता बढ़ाने का ऐलान।

टेक्नोलॉजी: AI, टेलीकॉम्युनिकेशन, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टार्टअप सहयोग पर नया समझौता।

कृषि: सस्टेनेबल फार्मिंग और एग्रो-टेक्नोलॉजी में ज्ञान साझा करने का फैसला।


सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया
राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्ण ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से सम्मानित करने की घोषणा की। पीएम मोदी ने इस सम्मान को करोड़ों भारतीयों को समर्पित करते हुए राष्ट्रपति और इंडोनेशिया के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।


पीएम मोदी ने कहा…
“आज भारत-इंडोनेशिया साझेदारी में एक सुनहरे अध्याय की शुरुआत हो रही है… हमारे बढ़ता भरोसा रक्षा, सुरक्षा और समुद्री सहयोग को मजबूत कर रहा है।”

उन्होंने गरीबी उन्मूलन को दोनों देशों की साझा प्राथमिकता बताते हुए मिड-डे मील और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम जैसे समाधानों को साझा करने की बात कही।

यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया की ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी