Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

कोहली-रोहित के वनडे भविष्य पर जल्दबाजी नहीं

11 अगस्त, 2025 07:51 PM

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर जल्दबाजी में नहीं है और न ही इस बारे में जल्द कोई फैसला लेने वाला है। भारत की अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज रद्द हो चुकी है। ऐसे में भारत 19 से 25 अक्तूबर तक होने वाली ऑस्ट्रेलिया सीरीज में अपने अगले वनडे मैच खेलेगा। कुछ मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया गया था कि बीसीसीआई सिडनी (25 अक्तूबर) में दोनों दिग्गजों को फेयरवेल मैच दे सकता है, लेकिन बोर्ड के सूत्रों ने इसे खारिज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, अगर रोहित और कोहली के मन में कुछ है, तो वो बीसीसीआई को बताएंगे, जैसा उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट टूअर से पहले किया था। फिलहाल बीसीसीआई का फोकस फरवरी में होने वाले टी-20 वल्र्ड कप और उससे पहले की तैयारियों पर है। अगला बड़ा लक्ष्य एशिया कप टी-20 में सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना है।

कोहली ने हाल ही में लंदन में इनडोर नेट सेशन की फोटो साझा की थी, जहां वह आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच नईम अमीन के साथ दिखे थे। वहीं रोहित अभी इंग्लैंड टूअर पर थे, वहां वे द ओवल में भारत-इंग्लैंड का मैच देखने गए थे। रोहित मुंबई लौटकर ट्रेनिंग शुरू करने की तैयारी में हैं। कुछ मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया गया था कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया दौरा आखिरी हो सकता है। बोर्ड के सूत्रों ने ऐसी कोई भी बात से मना कर दिया। सूत्र ने आगे बताया कि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका सीरीज के बीच इंडिया-ए और साउथ अफ्रीकाए्र के तीन लिस्ट-ए मैच (13, 16, 19 नवंबर, राजकोट) होंगे, जिनमें दोनों के खेलने पर भी चर्चा हो सकती है।

आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में साथ खेले

आखिरी बार वनडे में विराट और रोहित चैंपियंस ट्रॉफी दुबई में साथ खेले थे, जहां कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा और रोहित ने फाइनल में अद्र्धशतक बनाया था। आईपीएल के बाद से दोनों ने कोई भी मैच नहीं खेला है।

विजय हजारे ट्रॉफी में खेल सकते हैं

कोहली-रोहित दिसंबर में शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में खेल सकते हैं। वहीं, जनवरी, 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच में भी कोहली-रोहित खेलते दिखेंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी