Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

सेहत

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान: देशभर में लाखों महिलाओं और बच्चों ने उठाया लाभ

23 सितंबर, 2025 08:29 PM

सरकार ने बताया कि लगभग 76 लाख से अधिक महिलाओं और बच्चों ने “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” में भाग लिया।

यह अभियान 17 सितंबर को शुरू हुआ था और पूरे भारत में जबरदस्त भागीदारी देखी जा रही है। लाखों महिलाएं, बच्चे और परिवार इस अभियान के तहत व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 20 सितंबर तक अभियान के तहत 2.83 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर (स्क्रीनिंग और विशेषज्ञता शिविर) आयोजित किए गए, जिनमें 76 लाख से अधिक नागरिकों ने हिस्सा लिया।

देशभर के स्वास्थ्य शिविरों में 37 लाख से अधिक नागरिकों की उच्च रक्तचाप की जांच और 35 लाख की डायबिटीज़ की जांच की गई। 9 लाख से अधिक महिलाओं की स्तन कैंसर और 4.7 लाख की गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की जांच हुई। मुँह के कैंसर की जांच 16 लाख से अधिक लोगों तक पहुंची।

18 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं की जाँच की गई, जबकि 51 लाख से अधिक बच्चों को जीवनरक्षक टीकाकरण प्रदान किया गया।

15 लाख से अधिक लोगों की एनीमिया जांच हुई और पोषण परामर्श सत्र लाखों परिवारों तक पहुंचे।

स्वास्थ्य शिविरों में क्षयरोग (22 लाख से अधिक) और सिकल सेल रोग (2.3 लाख) की जांच भी की गई। 1.6 लाख से अधिक रक्तदाता पंजीकृत हुए, और 4.7 लाख नए आयुष्मान/पीएम-जेएवाई कार्ड जारी किए गए।

केंद्रीय सरकारी संस्थान, मेडिकल कॉलेज और निजी संगठन मिलकर 3,410 स्क्रीनिंग और विशेषज्ञता शिविर आयोजित कर 5.8 लाख से अधिक नागरिकों को लाभान्वित किया।

यह अभियान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जन आंदोलन के रूप में मनाया जा रहा है।

दिल्ली में, सफदरजंग अस्पताल, CGHS आरके पुरम और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जिनमें टीबी, गैर-संचारी रोग, मानसिक स्वास्थ्य और मातृ स्वास्थ्य की जांच शामिल थी।

गुजरात में, दाहोद, कच्छ और नवसारी में कैंसर स्क्रीनिंग और NCD देखभाल शिविर आयोजित किए गए, जिनसे सीधे 42,000 से अधिक महिलाओं को लाभ मिला। जबकि जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर और RS पुरा में सेवा पखवाड़े के तहत मेगा स्वास्थ्य शिविर में समुदाय की बड़ी भागीदारी देखी गई।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन