Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

शायद मैं एशेज की सही तैयारी नहीं करा पाया, इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने ली जिम्मेदारी

22 दिसंबर, 2025 04:15 PM

एडिलेड : इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने स्वीकार किया है कि एशेज के लिए उनकी टीम की तैयारियों पर जायज सवाल उठेंगे। सिर्फ 11 दिनों के खेल में ही सीरीज गंवाने के बाद जबकि अभी दो टेस्ट बाकी हैं, उनकी तैयारी अब कड़ी समीक्षा के दायरे में है। एडिलेड में 82 रन की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के 3-0 की अजेय बढ़त लेने के बाद टीएनटी स्पोर्ट्स से बात करते हुए मैकुलम ने माना कि उनके प्रतिद्वंद्वियों ने 'बल्ले और गेंद दोनों से हमें पछाड़ दिया और फील्डिंग में भी हमें पछाड़ा।' 

उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के समग्र प्रदर्शन को कई सालों में देखा गया सबसे 'सटीक', 'जबरदस्त' और 'निरंतर' बताया। इंग्लैंड का इकलौता वॉर्म-अप मैच पर्थ के लाइलैक हिल में एक धीमी पिच पर खेला गया, जिसने ऑप्टस स्टेडियम की तेज और उछाल भरी पिच पर मिलने वाली परिस्थितियों का बहुत कम अंदाजा दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री 11 के खिलाफ कैनबरा में होने वाले पिंक-बॉल अभ्यास मैच को छोड़ने का फैसला करते हुए इंग्लैंड ने पांच दिनों की कड़ी ट्रेनिंग के बाद गाबा में दूसरा टेस्ट खेला। 

इसके बाद मैकुलम ने यह दावा किया कि इंग्लैंड ने हद से ज्यादा तैयारी कर ली थी लेकिन उसे सीरीज की दूसरी 8 विकेट की हार झेलनी पड़ी। मैकुलम ने कहा, 'मुझे पता है कि इस पर सवाल उठेंगे। जब आप 3-0 से हार जाते हैं, तो आपको हाथ उठाकर कहना पड़ता है कि शायद मैंने तैयारी ठीक नहीं की। आखिरकार, यह आपकी जिम्मेदारी होती है कि आप अपनी टीम को कैसे तैयार करते हैं और किस तरह से उन्हें मैच के लिए तैयार करते हैं। मुझे अपने तरीकों पर भरोसा था, हमें अपनी तैयारी के तरीकों पर भरोसा था। सिर्फ पहले टेस्ट से पहले ही नहीं, बल्कि टेस्टों के बीच भी। अब पीछे मुड़कर देखता हूं तो सोचता हूं, क्या हमें पहले टेस्ट से पूर्व ज्यादा तैयारी की जरूरत थी और दूसरे से पहले कम? ये वही बदलाव हैं जिन पर समय के साथ आप सोचते हैं कि क्या मैं इसे अलग तरह से करता?' 

मैकुलम ने कहा, 'पीछे मुड़कर देखें तो हम 3-0 से हारे, तो शायद आप कहेंगे कि वहां बदलाव की गुंजाइश थी। एक कोच के तौर पर फिर से हाथ उठाकर कहना पड़ता है कि शायद आपने वह ठीक नहीं किया। साथ ही, मुझे लगा था कि इससे हमें सबसे अच्छा मौका मिलेगा क्योंकि पहले ऐसा हो चुका है। लेकिन यहां 3-0 की स्थिति में बैठकर कहूं तो यह काम नहीं आया।' 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा