Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

सेहत

भारत में टीबी के मामलों में उल्लेखनीय कमी

13 नवंबर, 2025 01:53 PM

भारत में टीबी के मामलों में 21 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। टीबी के मामले वर्ष 2015 में प्रति एक लाख जनसंख्या पर 237 मामलों से घटकर वर्ष 2024 में 187 मामले रह गए हैं। यह गिरावट वैश्विक औसत दर से लगभग दोगुनी है।

भारत ने एचआईवी-निगेटिव जनसंख्या में टीबी से मृत्यु दर में वैश्विक स्तर से अधिक कमी हासिल की है। टीबी उपचार कवरेज बढ़कर 92 प्रतिशत तक पहुँच गया है, जिससे भारत अन्य उच्च-भार वाले देशों और वैश्विक औसत से आगे है। यह उपलब्धि नवीन केस-फाइंडिंग रणनीतियों और उपचार तक व्यापक पहुंच के परिणामस्वरूप संभव हुई है।

वर्ष 2024 में 26.18 लाख टीबी मरीजों की पहचान की गई। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उपचार सफलता दर 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो कि वैश्विक सफलता दर 88 प्रतिशत से अधिक है।

दवा-प्रतिरोधी टीबी के शीघ्र निदान के लिए रिफैम्पिसिन ससेप्टिबिलिटी परीक्षण की कवरेज भारत में 92 प्रतिशत है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह 83 प्रतिशत है।

दिसंबर 2024 में शुरू किए गए टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत हैंड-हेल्ड एक्स-रे उपकरणों में एआई आधारित रिपोर्टिंग, विस्तारित NAAT इंफ्रास्ट्रक्चर, कमजोर वर्गों पर केंद्रित सामुदायिक प्रयास और जन भागीदारी के माध्यम से 24.5 लाख मरीजों का निदान किया गया, जिनमें 8.61 लाख बिना लक्षण वाले टीबी रोगी शामिल हैं।

वहीं, टीबी कार्यक्रम का वार्षिक बजट पिछले नौ वर्षों में दस गुना बढ़ा है, जिससे नवीन रोकथाम उपायों, डायग्नोस्टिक उपकरणों, उपचार पद्धतियों और सामाजिक सहायता योजनाओं की शुरुआत संभव हुई है।

निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत अप्रैल 2018 से अब तक 1.37 करोड़ लाभार्थियों को ₹4,406 करोड़ से अधिक की राशि वितरित की गई है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर