Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

सेहत

सुबह की सैर क्यों है इतनी जरूरी? आयुर्वेद से जानिए चमत्कारी फायदे

31 अक्टूबर, 2025 07:47 PM

नई दिल्ली : आयुर्वेद के अनुसार सुबह की सैर सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का अहम हिस्सा है, जो शरीर, मन और आत्मा तीनों को संतुलित करता है। चरक संहिता, सुश्रुत संहिता और अष्टांग हृदयम जैसे आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी कहा गया है कि व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना सुबह वॉक पर जाना चाहिए।

सुबह (ब्रह्म मुहूर्त) का समय सबसे ऊर्जावान माना जाता है। इस समय हवा में प्राणवायु की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। जब हम इस समय टहलते हैं तो शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है, जिससे हमारी रोग-प्रतिरोधक शक्ति मजबूत होती है और मन भी तरोताजा महसूस करता है। इसी वजह से आयुर्वेद में कहा गया है कि जो व्यक्ति प्रतिदिन प्रातः भ्रमण करता है, वह दीर्घायु और निरोगी रहता है।

सुबह की सैर हृदय और रक्तसंचार के लिए वरदान मानी गई है। यह रक्त प्रवाह को संतुलित रखती है, हृदय को मजबूत बनाती है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है। इसके साथ ही यह शरीर के स्रोतस (चैनल) को साफ रखती है, जिससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। मानसिक रूप से भी इसका गहरा असर होता है। सुबह का सात्विक वातावरण मन को शांत करता है, तनाव-चिंता को घटाता है और सत्व गुण (शुद्धता व सकारात्मकता) को बढ़ाता है।

आयुर्वेद में कहा गया है कि 'प्रातः भ्रमणं दीपनम्,' यानी सुबह की सैर भूख बढ़ाने और पाचन क्रिया को सुधारने वाली औषधि है। यह जठराग्नि को संतुलित करती है और कब्ज, गैस जैसी समस्याओं को दूर रखती है। साथ ही, यह तीनों दोषों वात, पित्त और कफ को संतुलित करती है। हल्की सैर से वात नियंत्रित रहता है। सुबह की ठंडी हवा पित्त को शांत करती है और कफ को शरीर से बाहर निकालती है। इसलिए ठंड या सुस्ती से ग्रस्त लोगों के लिए यह एक प्राकृतिक उपचार है।

सुबह की सैर से हार्मोनल संतुलन भी बेहतर होता है। स्वाभाविक श्वसन-प्रश्वसन से नाड़ियां शुद्ध होती हैं, जिससे थायरॉइड, इंसुलिन और अन्य हार्मोन सही मात्रा में स्रावित होते हैं। इससे शरीर की ऊर्जा और मानसिक स्थिरता बनी रहती है। यही नहीं, सैर के दौरान त्वचा को शुद्ध ऑक्सीजन और हल्की धूप मिलने से चेहरा दमकने लगता है और बाल भी स्वस्थ रहते हैं।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर