Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

मनोरंजन

Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

01 जुलाई, 2026 11:37 AM

नेटफ्लिक्स का शो लॉकअप सीजन 2 शुरू होते ही धमाका कर रहा है। शो में नजर आ रहे कंटेस्टेंट ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे कर दिए हैं। अब इस शो में एक और बड़ा धमाका होने जा रहा है। शो की ओरिजिनल होस्ट कंगना रनौत एक बार फिर लॉकअप का हिस्सा बनने जा रही हैं। लेकिन इस बार वो गेस्ट बनकर शो पर पहुंचेंगी। लॉकअप सीजन 2 को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। अब देखना मजेदार होगा कि कंगना और नए होस्ट की जुगलबंदी कैसी होगी।

कंगना होंगी मेहमान
रिपोर्ट के मुताबिक कंगना रनौत लॉकअप सीजन 2 में जनता की आवाज बनकर शामिल होंगी। ये स्पेशल वीकेंड एपिसोड होगा। इस बारे में कंगना ने कहा, ये शो हमेशा से अपनी सच्चाई को स्वीकार करने वाला रहा है, चाहे वो बात कितनी असहज क्यों न हो। लॉकअप: सच या सजा के लिए पहले हफ्ते के एलिमिनेशन के लिए इस वीकेंड फराह और रितेश के साथ जूरी या जनता की आवाज के तौर पर शामिल होते हुए मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि हर फैसले की एक कीमत चुकानी पड़ती है।'

इसलिए कंगना को नहीं लिया गया
एकता कपूर के शो लॉकअप के पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था। अब दूसरे सीजन में कंगना को नहीं कास्ट करने पर एकता कपूर में अपनी सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि ये नया सीजन नई चीज़ों से भरा हुआ है। नया कांसेप्ट और फॉर्मेट है। इस सीजन का विजन अलग है। इस बार जेलर और होस्ट का कोई सीन नहीं है। इस नए फॉर्मेट में पुराने सीजन की कंगना इसलिए नहीं लाया गया था। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस इस बात को समझ जाएंगी।

आकांक्षा चमोला ने कही थी तलाक की बात
बता दें, हाल में लॉकअप सीजन 2 की शुरुआत हुई है। अपने पहले ही एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने अपना सीक्रेट शेयर करते हुए बताया था कि वो और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं। दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच पति पत्नी जैसा कोई रिश्ता नहीं था। लेकिन दोनों ने एक दूसरे को प्रोफेशनली सपोर्ट करने का वादा किया था। इसलिए बिग बॉस के दौरान आकांक्षा, गौरव के लिए शो में पहुंची थीं।

हर्षद चोपड़ा का सच
इसके अलावा हर्षद चोपड़ा ने भी अपना सीक्रेट रिवील किया था। उन्होंने बताया था कि सालों पहले उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें उनके बेस्ट फ्रेंड के साथ चीट किया था। ये जख्म उनके लिए इतना गहरा बन चुका था कि इसके बाद वो कभी विश्वास नहीं कर सके। अब वो शो में अपनी असली पर्सनालिटी दिखाने आए हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज