Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

सेहत

जानें किस विटामिन की कमी से आता है गुस्सा और चिड़चिड़ापन, जानिए इसके लक्षण

06 नवंबर, 2025 07:02 PM

अगर हाल ही में आप बिना किसी वजह के झुंझलाने लगे हैं, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा फूट पड़ता है, या बेचैनी महसूस होती है - तो यह आपके मानसिक नहीं बल्कि पोषण संतुलन का संकेत भी हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर में कुछ अहम विटामिन्स की कमी दिमाग के उन हार्मोन्स को प्रभावित करती है जो मूड और इमोशन को नियंत्रित करते हैं। खासतौर पर, विटामिन B12 और विटामिन B6 की कमी सीधे हमारे गुस्से, थकान और तनाव से जुड़ी है।

 क्यों होती है विटामिन की कमी?
आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में फास्ट फूड, पैकेट वाले स्नैक्स और प्रोसेस्ड आइटम्स का सेवन बढ़ गया है। इनमें असली पोषक तत्व बहुत कम होते हैं। यही वजह है कि हमारे शरीर में विटामिन A, B, C, D, E और K जैसी जरूरी विटामिन्स की कमी आम हो गई है। साथ ही, लंबे समय तक दवाइयां लेना, कब्ज या IBS (Irritable Bowel Syndrome) जैसी पाचन समस्याएं भी शरीर की विटामिन अवशोषण क्षमता को कमजोर कर देती हैं।

कौन से विटामिन से बढ़ता है गुस्सा?
जब शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिलते, तो मस्तिष्क के 'मूड हार्मोन्स' - डोपामाइन और सेरोटोनिन- का संतुलन बिगड़ जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि विटामिन B12 और B6 की कमी दिमाग के कामकाज और मूड रेगुलेशन से सीधे जुड़ी है। इसकी वजह से व्यक्ति बिना किसी स्पष्ट कारण के गुस्सा, उदासी या बेचैनी महसूस कर सकता है।

विटामिन B12 की भूमिका
विटामिन B12 (कोबालामिन) शरीर के लिए बेहद जरूरी वॉटर-सॉल्यूबल विटामिन है, जो डीएनए निर्माण, रेड ब्लड सेल्स और नर्वस सिस्टम की सेहत के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से थकान, भूलने की आदत, सांस फूलना, और ध्यान केंद्रित न कर पाना जैसे लक्षण दिखते हैं। सबसे अहम — इसकी कमी से सेरोटोनिन और डोपामाइन का असंतुलन हो जाता है, जिससे तनाव, अवसाद और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है।

विटामिन B6 की अहमियत
विटामिन B6 हमारे शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के उत्पादन को नियंत्रित करता है, जो मूड और नींद दोनों के लिए जरूरी हैं।
इसकी कमी से व्यक्ति में अनिद्रा, बेचैनी, घबराहट और गुस्सा जैसे लक्षण उभरने लगते हैं।

कैसे पूरी करें B12 और B6 की कमी?
विटामिन B12 के लिए खाएं:
मांस, मछली, अंडा, चिकन, दूध, दही, पनीर।
शाकाहारी लोग — सोया मिल्क, बादाम, केला, चुकंदर, पालक, और फोर्टिफाइड अनाज ले सकते हैं।

विटामिन B6 के लिए खाएं:
आलू, छोले, टोफू, एवोकाडो, ओट्स, केला और सैल्मन मछली।

 डॉक्टर की सलाह
अगर लगातार चिड़चिड़ापन, थकान या मूड स्विंग महसूस हो, तो इसे “सिर्फ तनाव” मानकर नजरअंदाज न करें।
ब्लड टेस्ट करवाकर अपने विटामिन लेवल्स की जांच कराएं - क्योंकि कभी-कभी एक छोटी-सी न्यूट्रिएंट कमी, बड़े मानसिक असंतुलन की जड़ बन जाती है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन