Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

सेहत

कंधा : शरीर का साइलेंट वॉरियर, जो आपके रोजमर्रा के काम को बनाते हैं आसान

28 अक्टूबर, 2025 08:42 AM

नई दिल्ली : कंधे हमारी ऊपरी बॉडी के साइलेंट वॉरियर हैं, जो हमें ताकत, संतुलन और अभिव्यक्ति तीनों देते हैं। रोजमर्रा के कामों में हम हर वक्त उनका इस्तेमाल करते हैं, फिर चाहे बैग उठाना हो, किसी को गले लगाना हो या बस किसी चीज तक हाथ बढ़ाना हो। लेकिन ज्यादातर लोग तब तक कंधों की अहमियत नहीं समझते, जब तक उनमें दर्द या जकड़न महसूस न हो।

कंधे की संरचना काफी जटिल होती है। इसमें तीन मुख्य हड्डियां मिलकर काम करती हैं। ह्यूमरस (ऊपरी भुजा की हड्डी), स्कैपुला (कंधे की हड्डी) और क्लेविकल (हंसली)। इन हड्डियों के चारों ओर रोटेटर कफ नामक मांसपेशियों का समूह होता है जो कंधे को स्थिर और गतिशील रखता है। इसी वजह से हम अपने हाथों को लगभग 360 डिग्री तक घुमा सकते हैं, जो शरीर के किसी और जोड़ में संभव नहीं।

कंधे सिर्फ शारीरिक ताकत का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और भावनाओं का भी आईना हैं। जब हम थके या उदास होते हैं, तो कंधे अपने-आप झुक जाते हैं और जब आत्मविश्वास से भरे होते हैं, तो सीधे खड़े रहते हैं। यही कारण है कि आयुर्वेद में कंधों को बलस्थान कहा गया है यानी शरीर की शक्ति और स्थिरता का आधार।

आज की लाइफस्टाइल में कंधे की दिक्कतें बहुत आम हैं। फ्रोजन शोल्डर, रोटेटर कफ इंजरी या आर्थराइटिस जैसी समस्याएं अक्सर देखने को मिलती हैं। इनसे बचने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय बहुत असरदार हैं।

रोजाना सरसों या तिल के तेल से मालिश करें, इससे रक्त प्रवाह बढ़ता है और अकड़न घटती है। योगासन जैसे गोमुखासन, गरुड़ासन और अधोमुख श्वानासन कंधों को लचीला और मजबूत बनाते हैं। अगर दर्द या सूजन हो, तो ठंडी और गर्म सिकाई बारी-बारी से करें।

आहार में कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर चीजें जैसे दूध, तिल, अंजीर और पनीर शामिल करें। साथ ही अश्वगंधा और हडजोड़ जैसी जड़ी-बूटियां जोड़ों के लिए बहुत फायदेमंद मानी गई हैं।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर