Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

बांग्लादेश की सियासत का खतरनाक खेल: हसीना की विदाई के बाद देश को कट्टरपंथ की आग में फूंक रहा “इकोसिस्टम”

22 दिसंबर, 2025 04:19 PM

शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश आज एक बेहद नाजुक और खतरनाक दौर से गुजर रहा है। कभी एशिया के सबसे तेजी से बढ़ते और अपेक्षाकृत स्थिर देशों में गिना जाने वाला यह देश अब कट्टरपंथ, सांप्रदायिक तनाव और राजनीतिक अनिश्चितता की ओर बढ़ता दिख रहा है। 2024 की तथाकथित छात्र क्रांति के बाद सत्ता में आई अंतरिम सरकार, जिसके मुख्य प्रशासक मोहम्मद यूनुस हैं, पर हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों को रोकने में नाकामी के गंभीर आरोप लग रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि यूनुस केवल एक चेहरा हैं, असली समस्या उस पूरे “इकोसिस्टम” की है जो शेख हसीना की विदाई के बाद तैयार हुआ। आरोप है कि शेख हसीना को कठघरे में खड़ा करने और अपनी सत्ता मजबूत करने के लिए मोहम्मद यूनुस एंटी-इंडिया नैरेटिव और एंटी-हिंदू एजेंडे को हवा दे रहे हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि जब शीर्ष स्तर पर कट्टरता को मौन या खुला समर्थन मिलता है, तो नीचे छुटभैये कट्टर नेताओं का पनपना स्वाभाविक हो जाता है।बांग्लादेश इन पांच प्रमुख चेहरों ने कट्टरता को हवा दी और देश को हिंसा की आग में झोंक दिया।

मोहम्मद नाहिद इस्लाम
हसनत अब्दुल्लाह
आसिफ महमूद
डॉ. शफीकुर्रहमान
ममुनुल हक

27 वर्षीय नाहिद इस्लाम 2024 के छात्र आंदोलन ‘स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन’ का मुख्य समन्वयक रहा। शेख हसीना सरकार गिराने में उसकी अहम भूमिका मानी जाती है। अंतरिम सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहने के बाद फरवरी 2025 में उसने इस्तीफा देकर नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) बनाई।आलोचकों के अनुसार नाहिद की पार्टी के जमात-ए-इस्लामी जैसे संगठनों से करीबी रिश्ते हैं। उसकी भारत-विरोधी बयानबाजी और आवामी लीग नेताओं पर मुकदमों की मांग को कट्टर ताकतों को मजबूत करने वाला कदम बताया जा रहा है। छात्र आंदोलन का एक और प्रमुख चेहरा हसनत अब्दुल्लाह NCP के संस्थापकों में शामिल है और दक्षिणी क्षेत्र का मुख्य आयोजक है। वह खुले तौर पर भारत-विरोधी बयान देता रहा है। दिसंबर 2025 में ढाका की रैली में उसने भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों को लेकर भड़काऊ बयान दिया, जिससे भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव बढ़ा। भारत ने इस पर कड़ा विरोध जताया।


नाहिद के करीबी आसिफ महमूद भी छात्र आंदोलन से उभरा नेता है। अंतरिम सरकार में युवा एवं खेल मंत्रालय संभालने वाले आसिफ पर कट्टरपंथी छात्र संगठनों को संरक्षण देने के आरोप हैं। कहा जाता है कि वह इस्लामी छात्र शिबिर जैसे संगठनों को बढ़ावा दे रहा है और भारत-विरोधी भावनाओं को हवा दे रहा है।बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के अमीर डॉ. शफीकुर्रहमान कट्टरपंथी विचारधारा का सबसे खुला प्रतिनिधि माने जाते हैं। हसीना सरकार के पतन के बाद जमात की सक्रियता तेजी से बढ़ी है। 1971 के युद्ध अपराधों के आरोपों से घिरी जमात अब चुनाव में धर्म को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है। शफीकुर्रहमान के बयानों से अल्पसंख्यकों में भय का माहौल बताया जा रहा है।


हिफाजत-ए-इस्लाम बांग्लादेश के संयुक्त महासचिव ममुनुल हक सबसे विवादास्पद चेहरा है। 2021 में पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे के दौरान हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में उसका नाम सामने आया था। 2024 में जेल से रिहा होने के बाद उसने मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की। उस पर महिला सुधारों के विरोध, भड़काऊ भाषण और भारत-विरोधी अभियानों को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप हैं। हिफाजत से जुड़े मदरसों के युवाओं के अल्पसंख्यक हमलों में शामिल होने के दावे भी किए जा रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर