Thursday, July 02, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

हरियाणा

एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह

02 जुलाई, 2026 08:20 PM

पलवल : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन किया है, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे और फर्जी वोट न बन सकें। राव नरेंद्र सिंह पलवल जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार और पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के वोट काटे गए, जिससे कई नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित हो गए। उन्होंने कहा कि वोट डालना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और हरियाणा में यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ होनी चाहिए।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोटा से ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की शुरुआत कर युवाओं की आवाज उठाई है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में भाजपा सरकार के दौरान 90 से अधिक पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं। शिक्षा व्यवस्था पर माफियाओं का कब्जा हो गया है और सरकार इस पर प्रभावी रोक लगाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के हितों के लिए प्रदेशभर में जागरूकता अभियान चला रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है।

राव नरेंद्र सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बड़े-बड़े मामलों के बावजूद जिम्मेदारी तय नहीं की जाती।
राम मंदिर में कथित चोरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था राम मंदिर से जुड़ी हुई है और इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राम मंदिर के मुद्दे पर जनता को भ्रमित किया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव

निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा

भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा

हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास

हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास

विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी

विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी

"11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश

SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश

SIR-2026 के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने संबंधी अफवाहों पर न दें ध्यान : ए. श्रीनिवास

SIR-2026 के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने संबंधी अफवाहों पर न दें ध्यान : ए. श्रीनिवास

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर हरियाणा विधान सभा सचिवालय में रक्तदान का उत्साह

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर हरियाणा विधान सभा सचिवालय में रक्तदान का उत्साह

सरकारी स्कूलों में टीचर, स्टाफ नहीं तो फिर किसके भरोसे है शिक्षा व्यवस्था: बुवानीवाला

सरकारी स्कूलों में टीचर, स्टाफ नहीं तो फिर किसके भरोसे है शिक्षा व्यवस्था: बुवानीवाला