Thursday, July 02, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

पंजाब

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

02 जुलाई, 2026 08:24 PM

पंजाब : पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र (मैनिफेस्टो) को लेकर कवायद तेज कर दी है। इसको लेकर कांग्रेस नेता अमर सिंह ने आईएएनएस से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि पार्टी का मैनिफेस्टो जनता की उम्मीदों और जरूरतों का प्रतिबिंब होगा। घोषणा पत्र किसी कमरे में बैठकर तैयार नहीं किया जाएगा, बल्कि समाज के हर वर्ग से बातचीत और सुझाव लेने के बाद उसे अंतिम रूप दिया जाएगा। अमर सिंह ने कहा कि वह जल्द ही पंजाब जाएंगे, जहां सबसे पहले मैनिफेस्टो कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक होगी। इसके बाद पार्टी किसानों, मजदूरों, उद्योग जगत, कर्मचारियों और अन्य सभी हितधारकों से बातचीत करेगी। इसके साथ ही कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लिया जाएगा, ताकि लोगों की वास्तविक समस्याओं और अपेक्षाओं को घोषणा पत्र में शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा, "मैनिफेस्टो लोगों की इच्छाओं का प्रतिबिंब होता है। हम फील्ड में जाएंगे, लोगों से मिलेंगे और जानेंगे कि पंजाब की जनता आखिर चाहती क्या है। सभी सुझावों को इकट्ठा करने के बाद ही घोषणा पत्र को अंतिम स्वरूप दिया जाएगा।"


पुराने चुनावी घोषणा पत्र और नए मैनिफेस्टो के बीच तालमेल के सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपने पिछले वादों और अनुभवों का भी आकलन करेगी। साथ ही वर्तमान परिस्थितियों और जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नया घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।
मुफ्त योजनाओं यानी "फ्रीबी" की राजनीति पर उन्होंने कहा कि पंजाब की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पार्टी बेहद सोच-समझकर फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना आर्थिक स्थिति का आकलन किए कोई वादा नहीं करेगी। जो योजनाएं वास्तव में जरूरतमंद लोगों के हित में होंगी, उन्हीं पर विशेषज्ञों और पार्टी नेतृत्व से चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।


अमर सिंह ने कहा कि पंजाब इस समय आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है और ऐसे में जनता के हितों और राज्य की वित्तीय स्थिति के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस एक ऐसा घोषणा पत्र तैयार करेगी, जो न केवल जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे, बल्कि राज्य के विकास और आर्थिक मजबूती का भी रोडमैप पेश करे।
पार्टी संगठन को लेकर पूछे गए सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं और सांसदों सहित लगभग सभी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। उनके मुताबिक संगठन में किसी को भी नजरअंदाज नहीं किया गया है और यदि आगे जरूरत महसूस हुई तो अन्य नेताओं को भी समितियों में शामिल किया जा सकता है।


आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए अमर सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए कई बड़े वादे आज तक पूरे नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जनता से ऐसे वादे किए थे, जिन्हें पूरा करने की दिशा में गंभीर प्रयास नहीं किए गए।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि वह हर साल 20 हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त राजस्व जुटाएगी, लेकिन वास्तविकता इससे काफी अलग रही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि वह नया कर्ज नहीं लेगी, लेकिन अब पंजाब पर कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है। उनका आरोप था कि पिछले कई दशकों में जितना कर्ज बढ़ा, उससे भी ज्यादा बोझ मौजूदा सरकार के कार्यकाल में बढ़ गया है। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए और कहा कि भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अव्यवस्था लोगों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन चुके हैं। उनके अनुसार, आज हालात ऐसे हैं कि बिना पैसे दिए कई सरकारी कार्यालयों में काम कराना मुश्किल हो गया है।


मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना का जिक्र करते हुए अमर सिंह ने कहा कि सरकार ने घोषणा की थी कि सत्ता में आने के बाद महिलाओं को 1000 रुपए की सहायता राशि देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब जब दोबारा चुनाव होने वाले हैं तो सरकार 3 महीने के पैसे देकर चुनावी लाभ लेने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं के लिए योजनाएं पहले से लागू हैं और वहां नियमित रूप से लाभ दिया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा